राजस्थान में आज तक की खबर का बड़ा असर सामने आया है. अलवर जिले के थानागाजी स्थित जोधावास स्कूल में बीते दिनों छात्रों का उग्र प्रदर्शन देखने को मिला था. स्कूल में मिलने वाले बेसिक सुविधाओं से वह वंचित थे जिसके बाद आजतक से इस मुद्दे को प्रमुख्ता से उठाया था. इसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और तुरंत ही स्कूल में विकास कार्य शुरू कर दिया. अब स्कूल के हालात बदलने लगे हैं. बच्चों को सुविधाएं दी जा रही है.
ये काम हो गए पूरे
स्कूल में अब तक आरओ प्लांट लग चुका है. छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय ठीक हो चुके हैं. पानी के लिए बोरिंग की व्यवस्था कर ली गई है. पुराने इमारत जेसीबी की मदद से गिराया जा रहा है. दूसरे भवन के कमरों की छत की वॉटरप्रूफिंगर की गई है. जल्द ही नए भवन और ग्राउंड का काम भी शुरू होगा.
कुछ दिन पहले हुआ था प्रदर्शन
राजस्थान में थानागाजी स्थित जोधावास स्कूल के छात्रों ने स्कूल की व्यवस्थाओं के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया था. इस प्रदर्शन में CJP पार्टी के प्रतिनिधि भी शामिल हुए थे. स्कूल की व्यवस्थाओं के खिलाफ दो दिन तक चले विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों का उग्र रूप देखने को मिला. कई बार छात्र पुलिस और प्रशासन से सवाल पूछते नजर आए, तो अपनी बातों पर अड़े रहे.
स्कूल में पटाव गिरने के बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया था. आजतक ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था जिसके बाद से यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान शिक्षा विभाग ने मीडिया कर्मी, सोशल वर्कर, यूट्यूबर सहित सभी के स्कूल में प्रवेश पर रोक लगा दी और बिना अनुमति के वीडियो बनाने व फोटोग्राफी पर भी रोक लगाई गई. इसके बाद तुरंत प्रभाव से स्कूल में शिक्षक लगाए गए. तो प्रशासन ने छात्रों की सभी मांगों को मानते हुए जल्द से जल्द उनके सभी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया था. इस दिशा में जल्द काम शुरू हुआ.
स्कूल में शौचालय ठीक करवाए गए. उनमें टाइल्स लगवाई गई है. स्कूल में नया आरओ प्लांट लगाया गया है. साथ ही बोरिंग की व्यवस्था भी की गई है. स्कूल के पुराने भवन को जेसीबी की मदद से गिराया जा रहा है. नए भवन को भी ठीक कर दिया गया है. स्कूल का भवन दो हिस्सों में बंटा हुआ था. ठीक भवन के कमरों की छत पर वॉटरप्रूफिंगर करवाई गई है. जिससे बारिश के समय में कमरों की छत से पानी नहीं गिरेगा.
क्या बोलें अधिकारी?
छात्रों के लिए प्ले ग्राउंड में अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं.जिला शिक्षा अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि पुराना भवन को गिराने का काम चल रहा है. उसकी जगह पर जल्द ही 7 कमरे बनाए जाएंगे, जिनका निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है. साथ ही बच्चों के प्ले ग्राउंड की व्यवस्था भी की जा रही है. उसका काम भी चल रहा है. स्कूल में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं. बच्चों को किसी भी तरह की दिक्कत ना हो. उसका पूरा प्रयास किया जा रहा है. साथ ही बच्चों की डिमांड के अनुसार विभाग और प्रशासन ने जो भी उनसे आश्वासन किए थे. सभी आश्वासन पूरे किए जा रहे हैं.
हिमांशु शर्मा