“परीक्षा में फेल हो गया हूं, डिप्रेशन में हूं, मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना”, MBA के छात्र ने लगाई फांसी

लखनऊ में परीक्षा में फेल होने से डिप्रेशन में आए 21 वर्षीय एमबीए छात्र आर्यन यादव ने शुक्रवार रात फंदा लगाकर जान दे दी. सुसाइड नोट में उसने लिखा – “परीक्षा में फेल गया हूं, डिप्रेशन में हूं, मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना.”

Advertisement
लखनऊ के MBA छात्र आर्यन यादव ने शुक्रवार की रात फांसी लगा ली. (Photo: Representational) लखनऊ के MBA छात्र आर्यन यादव ने शुक्रवार की रात फांसी लगा ली. (Photo: Representational)

आशीष

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2025,
  • अपडेटेड 2:38 PM IST

लखनऊ में परीक्षा में फेल होने से डिप्रेशन में आए 21 वर्षीय एमबीए छात्र आर्यन यादव ने शुक्रवार रात फंदा लगाकर जान दे दी. तालकटोरा के मेहंदी बेग खेड़ा निवासी आर्यन मुंबई के कांदिवली स्थित कॉलेज में एमबीए की पढ़ाई कर रहा था और दो महीने पहले ही घर आया था. सुसाइड नोट में उसने लिखा- “परीक्षा में फेल गया हूं, डिप्रेशन में हूं, मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना.”

Advertisement

फेल होने के कारण डिप्रेशन में था छात्र
शनिवार सुबह जब परिजन जागे तो उन्होंने आर्यन को घर के भूतल पर आंगन के जाल से रस्सी के सहारे लटका पाया. आनन-फानन में उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट से साफ है कि छात्र पढ़ाई में फेल होने के कारण डिप्रेशन में था. परिवार ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है.

परिजनों का कहना है कि आर्यन पिछले कुछ दिनों से चुपचाप और तनाव में था. वह सिर्फ पढ़ाई को लेकर परेशान दिखाई देता था. शुक्रवार को वह बाहर गया और लौटते वक्त रस्सी लेकर आया. जब परिवार ने पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया, जिससे अब अंदेशा है कि वह कई दिनों से आत्महत्या की योजना बना रहा था.

Advertisement

घटना से पहले सामान्य था छात्र
आर्यन पूर्व जिला पंचायत सदस्य लल्लू यादव का भतीजा था. परिवार में मां विनीता और छोटा भाई तेजस है. परिजनों का कहना है कि घटना से कुछ घंटे पहले तक वह सामान्य था, परिवार के साथ खाना खाया और फिर अपने कमरे में चला गया. किसी को अंदेशा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा. डीसीपी पश्चिमी जोन विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक , सुसाइड की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और उसके बाद शव को पंचनामा के लिए भेजा गए है सुसाइड नोट से साफ है कि छात्र पढ़ाई में फेल होने के कारण अवसाद में था. परिवार ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »