Advertisement

एजुकेशन न्यूज़

इतने पढ़े-लिखें हैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, आखिर क्यों हो रही है इनकी चर्चा

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:00 PM IST
  • 1/7

इन दिनों आम आदमी पार्टी के युवा चेहरे राघव चड्ढा सियासी गलियारों में चर्चा के केंद्र में हैं. राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद न सिर्फ उनकी राजनीतिक भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में आ गई है. खासकर उनकी और उनकी पत्नी परिणीति चोपड़ा को लेकर लोगों की दिलचस्पी अचानक बढ़ गई है. आखिर कितने पढ़े-लिखे हैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा और क्यों उनकी पढ़ाई अब चर्चा का विषय बन गई है. 
 

  • 2/7

राजनीति में नाम कमाने वाले राघव चड्ढा दिल्ली के ही रहने वाले हैं. उनका जन्म 11 नवंबर 1988 को हुआ. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से ही की है. 
 

  • 3/7

इसके बाद साल 2009 में राघव ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बी.कॉम की पढ़ाई पूरी की. ग्रेजुएशन करने के बाद राघव ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से 2011 में चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई की.
 

Advertisement
  • 4/7

राघव ने अपनी हायर एजुकेशन लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पूरी की है. हाल में उन्होंने संसद में पितृत्व अवकाश (paternity leave) को कानूनी अधिकार बनाने जैसे सामाजिक मुद्दों को उठाकर भी चर्चा में हैं, जिस पर उनकी पत्नी परिणीति चोपड़ा ने खुले तौर पर समर्थन जताया है. 
 

  • 5/7

राघव चड्ढा की निजी जिंदगी भी खबरों में बनी रहती है. उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से सितंबर 2023 में शादी की थी. जहां राघव की शिक्षा और राजनीति उन्हें एक प्रभावशाली युवा नेता बनाती है, वहीं उनकी पत्नी परिणीति भी काफी पढ़ी‑लिखी और सफल बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, जिन्होंने फिल्मों में काम और सोशल एक्टिविटी दोनों में अपनी पहचान बनाई है. 
 

  • 6/7

परिणीति भी एक लग्जरी लाइफ लाइफस्टाइट जीती हैं. एक एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने बड़ा नाम कमाया है. इसके अलावा वह बहुत पढ़ी-लिखी भी हैं. परिणीति की स्कूलिंग अंबाला से पूरी हुई है. 
 

Advertisement
  • 7/7

इसके बाद अपने हायर एजुकेशन को पूरा करने के लिए वह इंग्लैंड चली गईं. इस दौरान उन्होंने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से फाइनेंस और इकोनॉमिक्स ऑनर्स की डिग्री ली. 
 

Advertisement
Advertisement