World Teachers Day: क्‍यों 5 अक्‍टूबर को पूरी दुनिया मनाती है शिक्षक दिवस? जानें इतिहास

World Teachers Day 2022: विश्व शिक्षक दिवस के लिए इस वर्ष थीम है 'the transformation of education begins with teachers'. इसका अर्थ है 'शिक्षा का परिवर्तन शिक्षकों से शुरू होता है.' UNESCO ने 1994 को इस दिन को मान्‍यता दी थी. आइए जानते हैं 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस.

Advertisement
World Teachers Day 2022: World Teachers Day 2022:

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 05 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 7:02 AM IST

World Teachers Day 2022: वर्ल्‍ड टीचर्स डे, जिसे अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में भी जाना जाता है, हर साल 5 अक्टूबर को मनाया जाता है. यह दिन शिक्षकों के उनके छात्रों के लिए योगदान को याद करने और उन्‍हें सम्मान करने के लिए मनाया जाता है. इस दिन, कई लोग एक साथ आते हैं और वैश्‍विक स्तर पर शिक्षकों द्वारा महसूस की जा रही समस्याओं की पहचान करने और उन मुद्दों का समाधान खोजने के लिए बैठकें, सम्मेलन और इस तरह का आयोजन करते हैं.

Advertisement

क्‍या है इस वर्ष की थीम
विश्व शिक्षक दिवस के लिए इस वर्ष थीम है 'the transformation of education begins with teachers'. इसका अर्थ है 'शिक्षा का परिवर्तन शिक्षकों से शुरू होता है.'

क्‍यों चुना गया 5 अक्‍टूबर का दिन
5 अक्‍टूबर 1994 को UNESCO ने UNESCO/ILO  की रिकमेंडेशंस को मान्‍यता दी थीं जिसके बाद इस दिन को विश्व शिक्षक दिवस के रूप में घोषित किया गया. यह यूनेस्को द्वारा पेरिस में आयोजित इंटर-गर्वनमेंटल सम्मेलन का एक हिस्सा था, जिसने अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के सहयोग से शिक्षकों की स्थिति को मान्यता दी. इन रिकमेंडेशंस को अपनाने के बाद, संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) ने 5 अक्टूबर को अंतर्राष्‍ट्रीय मान्‍यता दे दी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »