आज के जॉब मार्केट के बदलते दौर में जहां लोग अपनी नौकरी बचाने के लिए इतनी मेहनत कर रहे हैं. वहीं, एक युवा ने नौकरी छोड़कर चाय की दुकान खोल ली है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अंकित पांडेय नाम के एक यूजर का पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है. उनके पोस्ट के अनुसार, एक युवक ने 38000 महीने की नौकरी छोड़कर चाय की दुकान खोल ली. इस पोस्ट को देखने के बाद कई लोग अपनी प्रतिक्रिया शेयर कर रहे हैं. हालांकि, शुरुआत में लोगों ने उनका खूब मजाक बनाया लेकिन उसने लोगों को गलत साबित कर दिया है.
क्या लिखा पोस्ट में?
अपनी पोस्ट में अंकित ने बताया कि उनके पड़ोसी पहले टेलीपरफॉर्मेंस कंपनी में नौकरी करते थे और हर महीने करीब 38000 रुपये की सैलरी कमाते थे. हालांकि, बढ़ते खर्च और सीमित ग्रोथ से परेशान होकर उन्होंने मई महीने में नौकरी छोड़ दी. जब उन्होंने नौकरी छोड़ी तो लोगों ने उनका खूब मजाक उड़ाया. कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया था कि वह बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं. लेकिन सबकी बातों पर ध्यान न देते हुए उन्होंने अपने पर भरोसा किया और बिजनेस करने की ठाने.
2 लाख रुपये लगाकर शुरू की नौकरी
नौकरी छोड़ने के बाद से उन्होंने करीब 2 लाख रुपये का निवेश किया और ऑटो स्टैंड के पास दुकान खोल ली. इतना ही नहीं, उन्होंने दो महिला कर्मचारियों को भी काम पर रखा, जो चाय बनाने के साथ ही सर्व करने का काम संभालती. उन्होंने पोस्ट में आगे बताया कि दुकान का मेन्यू बेहद सिंपल था. सिंपल सी चाय 10 रुपये की और प्रीमियम चाय 20 रुपये में बेची जाती है. अच्छी क्वालिटी और बेहतर सर्विस की वजह से धीरे-धीरे ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगी.
अब हर महीने लाखों की कमाई
पोस्ट में आगे बताया गया है कि उनकी दुकान पर रोजाना 400 कप चाय बिकती है. हर दिन करीब 6000 रुपये की बिक्री होती है. मतलब साफ है महीने का कुल कारोबार करीब 1.8 लाख रुपये का होता है. दुकान का किराया, कर्मचारियों की सैलरी, चाय बनाने का सामान और बाकी सभी खर्च निकालने के बाद भी उनके पास हर महीने करीब 1 लाख रुपये का मुनाफा बच जाता है. जिस नौकरी में इतनी मेहनत करने के बाद केवल उसे 38000 हजार रुपये ही मिलते थे, वहीं अब उसकी कमाई 1 लाख रुपये हो गई है.
शुरू किया खाने का भी काउंटर
पोस्ट के मुताबिक, उन्होंने अपनी दुकान पर वड़ा पाव, समोसा और जलेबी का नया काउंटर शुरू किया है. इस खुशी में उन्होंने अपने पड़ोसी को मिठाई खलाई और अपनी नई शुरुआत का जश्न मनाया.
आजतक एजुकेशन डेस्क