यूपी में12वीं पास महिलाओं को बिना एग्जाम दिए आंगनवाड़ी में मिलेगी नौकरी, 1100 पदों पर होगी भर्ती

यूपी के कई जिलों में महिलाओं को सशक्त करने के लिए आंगनवाड़ी में नई भर्ती निकाली गई है. ऐसे में जो महिला इसमें जुड़ना चाहती है, वह इन पदों पर आवेदन कर सकती है. उससे भी ज्यादा खास बात ये है कि इसके लिए उन्हें कोई परीक्षा नहीं देनी होगी. तो चलिए इस भर्ती से जुड़ी सारी डिटेल जान लेते हैं.

Advertisement
यूपी आंगनवाड़ी में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी. यूपी आंगनवाड़ी में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:46 AM IST

उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए रोजगार का एक अच्छा मौका  सामने आया है. राज्य के कई जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर नई भर्ती शुरू की गई है. खास बात यह है कि इस भर्ती में चयन के लिए किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं होगा. योग्य महिला अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित पात्रता और मेरिट के आधार पर किया जाएगा. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार अपने जिले के नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. मेरठ, बागपत, कन्नौज, बिजनौर समेत 6 नए जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर के खाली पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली गई हैं. इससे जुड़ी बाकी की जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर विजिट करें. 

Advertisement

क्या है भर्ती में आवेदन की आखिरी तारीख? 

यूपी आंगनवाड़ी की इस भर्ती के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख भी अलग-अलग तय की गई है. उम्मीदवारों को इस आधार पर ही आवेदन करना होगा.ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए किसी  भी तरह का आवेदन शुल्क नहीं लगेगा. 

जिलों के हिसाब से वैकेंसी 

जिला   कुल वैकेंसी आवेदन की लास्ट डेट
मेरठ     180     17 जुलाई 2026
बागपत     261     16 जुलाई 2026
कन्नौज    125     16 जुलाई 2026
बिजनौर     260     15 जुलाई 2026
कानपुर नगर 259     15 जुलाई 2026
ललितपुर  75     09 जुलाई 2026

क्या होनी चाहिए योग्यता? 

जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उनके पास कम से कम 12वीं की डिग्री होनी चाहिए. चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट अधिकतम योग्यता के आधार पर बनाई जाएगी. वहीं, इस पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इसकी गणना 10वीं की मार्कशीट के बेसिस पर की जाएगी. इस पद पर केवल महिलाओं का चयन होगा. 

Advertisement

इस जानकारियों पर भी दें ध्यान 

भर्ती      यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 
किन जिलों में वैकेंसी आई है?   मेरठ, बागपत, कन्नौज, बिजनोर, कानपुर नगर, ललितपुर
कुल वैकेंसी   1160
ऑफिशियल वेबसाइट   upanganwadibharti.in
 
कौन अप्लाई कर सकता है?    12वीं पास महिलाएं
लास्ट डेट   9 जुलाई-17 जुलाई 2026 तक (डिस्ट्रिक्ट वाइज)
उम्र   18-35 वर्ष तक

ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले यूपी आंगनवाड़ी की आधिकारिक वेबसाइट  upanganwadibharti.in पर जाएं. 
  • अगर आपने पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद अपना नाम, पिता का नाम, जिला, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, ईमेल आईड, पासवर्ड क्रिएट करके कैप्चा कोड फिल करके रजिस्ट्रेशन करें. 
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए वेबसाइट पर लॉग इन करें. 
  • आगे फॉर्म पूरा करने के लिए आपको अपनी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन में 10वीं 12वीं, ग्रेजुएशन पोस्टग्रेजुएशन (उच्च शिक्षा), उम्र, पता, मूल निवास, आय, जाति संबंधित सभी जानकारी भरनी होगी. 
  • डॉक्यूमेंट्स में अपना फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें. 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »