SSC Stenographer 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड C और ग्रेड D भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती 2025 के ऑनलाइन आवेदन 06 जून 2025 से शुरू हो चुके हैं, जो 26 जून तक चलेंगे. ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 27 जून है. इसके बाद आवेदकों को 1 और 2 जुलाई 2025 को अपने एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन का मौका दिया जाएगा.
SSC Stenographer Exam Date 2025: अगस्त में होगी परीक्षा
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी की भर्ती कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT) के माध्यम से की जाएगी. भर्ती परीक्षा 6 अगस्त से 11 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी. एसएससी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से उचित समय पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है.
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, जो क्वालिफाइंग नेचर का होगा. स्किल टेस्ट अनिवार्य होगा, लेकिन इसमें कोई अंक नहीं होगा. अंतिम चयन सीबीटी से मेरिट सूची और पदों और विभागों के लिए उम्मीदवार की प्राथमिकताओं के आधार पर होगा.
कैसे करें अप्लाई?
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करें (अगर पहले से रजिस्ट्रेशन न हो तो).
- मांगी गई जरूरी डिटेल्स जैसे शैक्षणिक योग्यता, पर्सनल डिटेल्स और कम्युनिकेशन डिटेल्स आदि भरें.
- पासपोर्ट साइज फोटो और मांगे गए डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
- पूरी डिटेल्स चेक करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर दें.
- आगे के लिए कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.
एसएससी वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती अभियान के माध्यम से ग्रेड सी और ग्रेड डी की लगभग 261 रिक्तियों को भरा जाएगा. हालांकि कुल वैकेंसी, कैटेगरी वाइज वैकेंसी और पोस्ट वाइज वैकेंसी डिटेल्स की जानकारी बाद में जारी की जाएगी.
आवेदन शुल्क
जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस जमा करनी होगी, जबकि महिला और अन्य आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है.
कौन कर सकता है आवेदन?
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. ग्रेड सी पोस्ट के लिए उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए. वहीं ग्रेड डी के लिए कम से कम आयु सीमा 18 और अधिकतम 27 वर्ष है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा.
aajtak.in