सेना में जल्‍द होगा भर्ती पैटर्न में बदलाव, लिखित परीक्षा पहले करनी होगी पास

भारतीय सेना में भर्ती नियमों में सरकार जल्‍द ही महत्‍वपूर्ण बदलाव कर सकती है. नए नियमों के तहत अब लिखित परीक्षा को पास करने के बाद ही अभ्‍यर्थी को बाकी टेस्‍ट के लिए बुलाया जाएगा.

Advertisement
Indian Army Indian Army

मेधा चावला

  • नई दिल्‍ली,
  • 04 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 3:51 PM IST

सेना की भर्ती में अब उन्‍हीं को फिजिकल टेस्‍ट के लिए बुलाया जाएगा, जो लोग लिखित परीक्षा को पास करेंगे. मेजर जनरल जे के मारवाल ने बताया कि यह प्रपोजल सरकार के पास विचाराधीन है.


गौरतलब है कि इस नए प्रपोजल में कहा गया है कि पहले लिखित परीक्षा होगी और फिर अभ्‍यर्थियों को बाकी टेस्‍ट के लिए कॉल किया जाएगा.

Advertisement


मेजर ने कहा, 'यह भर्ती प्रक्रिया में महत्‍वपूर्ण बदलाव होगा.'


बता दें कि अभी तक चयन प्रक्रिया के तहत पहले अभ्‍यर्थी को फिजिकल फिटनेस टेस्‍ट और मेडिकल टेस्‍ट के लिए बुलाया जाता था. उसमें पास होने के बाद ही लिखित परीक्षा ली जाती थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement