RRC Group D Admit Card 2021: ऑनलाइन CBT 1 के एडमिट कार्ड, एग्‍जाम डेट की जानकारी

RRB RRC Group D CBT 1 Admit Card, Exam Date 2021: RRB NTPC 2021 एग्‍जाम 31 जुलाई को पूरे हो चुके हैं और अब रेलवे बोर्ड ग्रुप D भर्ती के लिए पहले फेज़ के एग्‍जाम की डेट्स जारी करने वाला है. इसके लिए आधिकारिक नोटिस रेलवे की वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी की जाएगी.

Advertisement
RRC Group D Admit Card 2021: RRC Group D Admit Card 2021:

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 04 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 9:51 AM IST
  • CBT 1 एग्‍जाम इसी माह शुरू हो सकते हैं
  • एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी होंगे

RRB RRC Group D CBT 1 Admit Card, Exam Date 2021: रेलवे में ग्रुप D पदों पर 1 लाख से अधिक रिक्तियों की भर्ती के लिए पहले फेज़ की ऑनलाइन CBT 1 परीक्षाएं अगस्‍त में शुरू होनी हैं. रेलवे बोर्ड जल्‍द ही पहले फेज़ के एग्‍जाम की डिटेल्‍स जारी करने वाला है जिसके बाद एग्‍जाम सिटी इंटिमेशन कार्ड और एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे. बोर्ड द्वारा पहले जारी जानकारी के अनुसार, RRC Group D CBT 1 2021 एग्‍जाम RRB NTPC CBT 1 एग्‍जाम के पूरे होने के फौरन बाद शुरू होने हैं.

Advertisement

RRB NTPC 2021 एग्‍जाम 31 जुलाई को पूरे हो चुके हैं और अब रेलवे बोर्ड ग्रुप D भर्ती के लिए पहले फेज़ के एग्‍जाम की डेट्स जारी करने वाला है. इसके लिए आधिकारिक नोटिस रेलवे की वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी की जाएगी. एग्‍जाम डेट की नोटिस जारी होने के बाद एग्‍जाम सिटी इंटिमेशन कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले और एडमिट कार्ड 4 दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे.

जिन उम्‍मीदवारों का एग्‍जाम पहले फेज़ में आयोजित किया जाएगा उन्हें उनके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर इसकी जानकारी उपलब्‍ध करा दी जाएगी. बता दें कि बोर्ड किसी भी उम्‍मीदवार को डाक के माध्‍यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजेगा. उम्‍मीदवारों को अपने रजिस्‍ट्रेशन नंबर की मदद से अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा तथा इसकी मदद से एग्‍जाम में शामिल होना होगा. किसी भी अन्‍य अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement