REET Admit Card 2021: राजस्‍थान TET परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

Rajasthan REET Admit Card 2021 @reetbser21.com: जिन उम्‍मीदवारों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट reetbser21.com पर विजिट कर अभी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. राज्‍य भर के एग्‍जाम सेंटर्स पर परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर को किया जाना है. 

Advertisement
REET Admit Card 2021: REET Admit Card 2021:

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 18 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 7:34 AM IST
  • एग्‍जाम 26 सितंबर को आयोजित किया जाएगा
  • एडमिट कार्ड के बगैर परीक्षा नहीं दे सकेंगे

Rajasthan REET Admit Card 2021 @reetbser21.com: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER) ने राजस्‍थान शिक्षक पात्रता परीक्षा REET 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी दिए हैं. जिन उम्‍मीदवारों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट reetbser21.com पर विजिट कर अभी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि राज्‍य भर के एग्‍जाम सेंटर्स पर परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर को किया जाना है. 

Advertisement

REET Admit Card 2021: ऐसे करें डाउनलोड
स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट reetbser21.com पर जाएं.
स्‍टेप 2: होमपेज पर दिख रहे "REET 2021 के लिए एडमिट कार्ड प्रिंट करें" लिंक पर क्लिक करें.
स्‍टेप 3: अब अपने लॉगिन डिटेल्‍स दर्ज करें और सबमिट कर दें.
स्‍टेप 4: एडमिट कार्ड स्‍क्रीन पर दिखाई देगा इसे डाउनलोड करें.
स्‍टेप 5: अपने एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट लेकर भी रख लें.

परीक्षा पहले 20 जून को आयोजित होने वाली थी, लेकिन देश में कोविड-19 की स्थिति के कारण इसे स्थगित करना पड़ा. शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्विटर के माध्‍यम से नई एग्‍जाम डेट की घोषणा की थी और जानकारी दी थी कि एडमिट कार्ड एग्‍जाम से 10 दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे. राजस्थान में 31000 ग्रेड 3 शिक्षकों की भर्ती के लिए REET 2021 आयोजित किया जा रहा है. भर्ती से जुड़ी कोई भी अन्‍य जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर देखें.

Advertisement

एडमिट कार्ड अभी डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement