न स्प्रेडशीट, न 9 टू 5 का झंझट! सिर्फ गले लगाने और ऑनलाइन प्यार ढूंढवाने के मिलते हैं लाखों, जानें कैसे?

हर कोई स्प्रेडशीट और ऑफिस के छोटे-छोटे कमरों में काम करने का सपना नहीं देखता. ऑनलाइन प्यार ढूंढने में लोगों की मदद करने से लेकर पालतू जानवरों के खाने का स्वाद चखने या घर में पॉजिटिव एनर्जी के बारे में सलाह देने तक ये करियर साबित करते हैं कि काम बोरिंग नहीं हो सकती है. 

Advertisement
क्या कभी सोचा है इन जॉब्स के बारे में.  क्या कभी सोचा है इन जॉब्स के बारे में.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:45 AM IST

सालों तक लोग इसी भ्रम में थें कि अच्छी नौकरी के लिए बहुत पढ़ाई करनी होती है, डिग्री लेनी होती है और 9 से 5 की जॉब करनी होती है. लेकिन अब करियर और जॉब मार्केट दोनों ही बदल गए हैं. लोग अपनी रुचि और खास स्किल के दम पर नए-नए क्षेत्रों में काम कर रहे हैं जो न केवल उन्हें सुकून दे रहा बल्कि अच्छे पैसे भी दे रहा है. अगर आपको भी आम नौकरी पसंद नहीं है, तो कुछ ऐसे अनोखे करियर भी हैं जो काम और पसंद दोनों को जोड़ते हैं. ये भले ही अलग लगें, लेकिन आज इनकी मांग बढ़ रही है. 

Advertisement

ऑनलाइन डेटिंग घोस्टराइटर

अजनबियों के लिए मैसेज लिखना भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन ऑनलाइन डेटिंग घोस्टराइटर ठीक यही काम करते हैं. वे ग्राहकों को डेटिंग प्रोफाइल बनाने, शुरुआत में मैसेज भेजने और डेटिंग ऐप्स पर बातचीत जारी रखने में मदद करते हैं.इसके उनकी अच्छी कमाई होती है.  

डिजिटल डिटॉक्स कोच

आज लोग मोबाइल और स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने लगे हैं, इसलिए डिजिटल डिटॉक्स कोच की मांग बढ़ रही है. ये कोच लोगों को फोन का इस्तेमाल कम करने, टेक्नोलॉजी के साथ सही संतुलन बनाने और बेहतर लाइफस्टाइल अपनाने में मदद करते हैं. 

पेशेवर गले लगाने वाला (Professional Cuddler)

यह एक वास्तविक काम है, जिसमें लोग ग्राहकों को बिना किसी रोमांटिक जुड़ाव के गले लगाकर आराम और इमोशनल सहारा देते हैं. इस काम में भरोसा, सहमति और सही सीमाओं का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है. 

Advertisement

सोमेलियर (Sommelier)

अगर आपको स्वाद और खाने-पीने की चीजों के बारे में रूचि रखते हैं, तो सोमेलियर एक अच्छा करियर विकल्प हो सकता है. इसमें अलग-अलग पेय पदार्थों की जानकारी और उन्हें परोसने की कला सिखाई जाती है. बता दें कि सोमेलियर टेस्टर के रूप में काम करते हैं. यह रेस्तरां, होटल और ग्राहकों को वाइन के चयन और परोसने के बारे में सलाह देते हैं. 

पालतू जानवरों के खाने का स्वाद लेना 

पालतू जानवरों के खाने की गुणवत्ता और स्वाद जांचने का काम भी एक करियर के विकल्पों में शामिल है. ये विशेषज्ञ खाने की बनावट, गंध और सामग्री की जांच करते हैं, ताकि पालतू जानवरों के लिए बेहतर और सुरक्षित भोजन तैयार किया जा सके. 

---- समाप्त ----

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »