लड़कियों के बाल खुलवाए, घंटों लाइन में इंतजार करवाया, फिर भी लीक हो गया NEET पेपर! 

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी गई है. इससे देशभर के लाखों स्टूडेंट्स में गुस्सा देखने को मिल रहा है. साल भर मेहनत करने, रात भर पढ़ाई करने के बाद जब आप पेपर दे और अब पेपर लीक हो जाए तो मानों पैरों तले जमीन खिसक जाती है. लेकिन अब स्टूडेंट्स सवाल कर रहे हैं कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने तो सुरक्षा के बड़े-बड़े वादे किए थे, तो कैसे पेपर लीक हो सकता है? वे पूछ रहे हैं कि सुरक्षा की जिम्मेदारी क्या केवल छात्रों ने ली है!   

Advertisement
NEET पेपर लीक होने से गुस्से में छात्र. NEET पेपर लीक होने से गुस्से में छात्र.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:59 AM IST

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET अब केवल एक पेपर लीक विवाद नहीं रह गया है बल्कि एजेंसियां भी अब इनके घेरे में आ रही हैं. परीक्षा रद्द होने की वजह से स्टूडेंट्स गुस्से में हैं. छात्र सवाल कर रहे हैं कि क्या हम पेपर लीक होने के लिए इतनी मेहनत करते हैं? पूरे साल रात-रात भर जागकर पढ़ाई करते हैं. 

Advertisement

गुस्सा जाहिर करते हुए छात्रों ने NTA से सवाल किया कि क्या सुरक्षा केवल हमारे लिए है, खुद एजेंसी के लिए नहीं. छात्रों ने कहा कि हमारे बाल खुलवाए गए, पैंट की बटन को कट करवाया गया और  लंबी-लंबी कतारों में घंटों तक इंतजार करवाया गया फिर भी पेपर लीक हो गया. उस दौरान NTA ने कड़ी सुरक्षा की बात की है. 

साल 2024 में भी ऐसा ही हुआ था 

अब छात्र सवाल उठा रहे हैं कि साल 2024 में ऐसा ही हुआ था और इस साल भी इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ. बच्चे साल भर बहुत मेहनत करते हैं, उनके साथ ऐसा होना गलत है. 

छात्र कर रहे ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग 

अब छात्र इसे लेकर मांग कर रहे हैं कि आने वाले समय में नीट परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में कराई जाए जिससे लाखों छात्रों का भविष्य बार-बार खतरे में न पड़े. 

Advertisement

खो जाता है मेंटल पीस 

छात्र NTA से सवाल कर रहे हैं कि पेपर लीक में आखिर हमारी गलती क्या है. सारी सुरक्षाओं छात्रों की ओर से होनी चाहिए. कई छात्रों ने तो यहां तक कहा कि बार-बार परीक्षा रद्द होने किसी ट्रॉमा जैसा लगता है. मानो आपकी मेंटल पीस ही खत्म हो गया हो. 

मन में बैठ रहा डर 

कोटा में नीट की तैयारी करने वाली छात्रोंओं ने आजतक से बात करते हुए बताया कि बार-बार पेपर लीक होने से हमारे मन में डर बैठ गया है. हम मेहनत करते हैं और डर लगता है कि कहीं हम पेपर देकर निकलें तो पता चलता है कि फिर से पेपर लीक हो गया. भोपाल की एक छात्रा ने कहा कि हमें बहुत दुख हो रहा है. जब पता चला कि इतना इजी पेपर आया था, लेकिन अब सब खुशी पर पानी फिर गया है. इसमें एजेंसी की बड़ी लापरवाही दिखाई देती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement