RITES में असिस्टेंट HR के लिए भर्ती, लास्ट डेट से पहले करें आवेदन, मिलेंगी कई सुविधाएं

रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज ने असिस्टेंट HR के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस पद पर आवेदन करने की डेट बेहद करीब है, तो कोशिश करें कि जल्द से जल्द आवेदन कर दें. 

Advertisement
 RITES assistant HR recruitment 2026 RITES assistant HR recruitment 2026

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:44 AM IST

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहद खास मौका है. रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज (RITES) ने असिस्टेंट HR के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अगर आपने अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है और अच्छी नौकरी चाहते हैं तो, ये पोस्ट आपके लिए बेहद खास है. लेकिन बता दें कि इस पोस्ट आवेदन की लास्ट डेट बेहद नजदीक है. ऐसे में बिना लेट किए आप इन पदों पर आवेदन कर लें. इस पद पर सिलेक्शन रिटन एग्जाम के बेसिस पर होगा. 

Advertisement

इस भर्ती के तहत कुल 15 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इन्हें अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है ताकि हर वर्ग के उम्मीदवारों को मौका मिले. 8 पद सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रखा गया है, 2 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए, 3 पद ओबीसी के लिए, 1 पद अनुसूचित जाति और 1 पद  अनुसूचित जनजाति के लिए है. इसके साथ ही 2 पद पूर्व सैनिकों के लिए निर्धारित किया गया है. 

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

वहीं, अगर इन पदों पर आखिरी डेट की बात करें, तो इसके लिए लास्ट डेट आज यानी 26 अप्रैल है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

कौन कर सकता है आवेदन? 

इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करना अनिवार्य है. इसके साथ ही सामान्य और EWS कैटेगरी उम्मीदवारों के पास कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए. वहीं, SC, ST, OBC (NCL) और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत नंबर निर्धारित है. 

Advertisement

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?

इस पद पर चयन प्रक्रिया बेहद सिंपल है. उम्मीदवार को पहले रिटन एग्जाम देना होगा और उस नंबर के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद मेडिकल टेस्ट भी होगा. इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 20 हजार से 66 हजार रुपये की सैलरी मिल सकती है. 

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.rites.com पर जाएं. 
  • इसके बाद होमपेज पर करियर का ऑप्शन चुनें. 
  • असिस्टेंट HR के पद पर क्लिक करें. अपनी सभी जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें. 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement