KVS Recruitment 2018: टीचर्स के लिए 5193 वैकेंसी, जल्‍द करें अप्‍लाई

टीचर की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. केंद्रीय विद्यालय संगठन ने PGT, TGT, हेडमास्टर और वाइंस प्रिंसिपल के पदों पर वैंकेसी निकाली है. जानें कैसे करें आवेदन.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

प्रियंका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 10:38 AM IST

केंद्रीय विद्यालय संगठन यानी KVS ने 5 हजार से ज्यादा टीचर्स के पदों पर वैकेंसी निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार 25 अप्रैल से पहले आवेदन कर सकते हैं. आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी नीचे दी गई है.

पदों के नाम

पोस्‍ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT)

ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स (TGTs)

हेड मास्टर

वाइंस प्रिंसिपल

पदों की संख्या- कुल पदों की संख्या 5193 है.

योग्यता

Advertisement

वाइंस प्रिसिंपल: B.Ed डिग्री के साथ उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री ली हो.

पोस्‍ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT): पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स के साथ उम्मीदवार ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स (TGT) का कोर्स भी किया हो.

ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स (TGT): पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स के साथ उम्मीदवार ने प्राइमरी टीचर्स (PRTs) का कोर्स भी किया हो.

हेड मास्टर: प्राइमरी टीचर्स (PRTs) का कोर्स किया हो. साथ ही 5 साल का अनुभव हो.

आयु सीमा- केंद्रीय विद्यालय संगठन के अनुसार आयु सीमा तय की जाएगी.

महत्वपूर्ण तारीख

कब भरें ऑनलाइन फॉर्म: 11 अप्रैल 2018.

ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख: 25 अप्रैल 2018.

सेलेक्‍शन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा और इंटरव्‍यू के आधार पर चयन किया जाएगा. जल्‍द ही KV की वेबसाइट पर लिखित परीक्षा की तारीख अपडेट कर दी जाएगी.

Advertisement

कैसे करें आवेदन- इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »