पहाड़ों में अपना बिजनेस! सरकार देगी पैसा, आपका काम बस घर बनाना 

पहाड़ों की शांत वादियों में अब सिर्फ सुकून ही नहीं, बल्कि कमाई के नए रास्ते भी खुल रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्र और राज्य सरकार ने ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में होमस्टे टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए खास योजनाएं चला रही हैं. क्या है ये योजना चलिए जान लेते हैं. 

Advertisement
सरकार की होमस्टे पॉलिसी के तहत मिल रहे हैं कमाई के नए मौके. (Photo : Pexels) सरकार की होमस्टे पॉलिसी के तहत मिल रहे हैं कमाई के नए मौके. (Photo : Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:32 AM IST

पहाड़ों की ठंडी हवा और शांत जिंदगी अब सिर्फ घूमने का अनुभव नहीं रही, बल्कि कमाई का भी एक स्मार्ट तरीका बनती जा रही है. बदलते दौर में  पर्यटक होटल छोड़कर लोकल और घरेलू माहौल की तलाश में हैं जिसने सरकार की ओर से पेश की गई होमस्टे टूरिज्म को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा रहा है. सरकार की मदद से अब आम लोग भी अपने घर को छोटे बिजनेस में बदलकर अच्छी कमाई कर रहे हैं. 

Advertisement

होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए पहल 

सरकार की ओर से यह पहल टूरिज्म सेक्टर और होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए किया गया है. सरकार का कहना है कि होमस्टे पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है. सरकार ने इस नीति को प्रोत्साहित करने के लिए कई आकर्षक रियायतें दी हैं. होमस्टे में रजिस्ट्रेशन हुए घरों को व्यावसायिक दरों के बजाय घरेलू दरों पर बिजली और पानी का भुगतान करना होगा. इसके अलावा, होमस्टे के संचालकों को प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगाने पर सब्सिडी और पर्यटन विभाग की ओर से  उनके स्टाफ को निःशुल्क स्किल विकास प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा. इसके साथ ही मुद्रा लोन योजना के तहत 10 लाख तक का लोन भी मिल सकता है. 

क्या है होमस्टे के नियम?

सरकार की इस नीति के तहत शहरी, पहाड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों के मकान मालिक इस लाभ को उठा सकते हैं. इसके तहत जो मालिक उस घर में रहते हैं वह अपने कुछ कमरे इस योजना के तहत रजिस्टर कर सकते हैं. लेकिन अगर वह उस घर में नहीं रहते हैं, तो वह बेड एंड ब्रेकफास्ट श्रेणी में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इस जगह पर एक केयरटेकर रखना अनिवार्य है.  

Advertisement

ऐसे करें अप्लाई 

ऐसे में इच्छुक मकान मालिक पर्ययन विभाग के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. होमस्टे नीति के जरिए लोग अपने घर में रहकर भी एक अच्छा बिजनेस शुरू कर अच्छी कमाई कर सकते हैं. इससे न केवल वहां रहने वाले लोगों को फायदा मिलेगा बल्कि लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement