कृषि विभाग से लेकर ASO तक, इस हफ्ते अलग-अलग विभागों में निकली 6 हजार से अधिक भर्ती

इस हफ्ते देश के अलग-अलग विभागों में 6 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इच्छुक उम्मीदवार लास्ट डेट से पहले इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. 

Advertisement
इस हफ्ते अलग-अलग विभागों में 6 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. (Photo : Pexels) इस हफ्ते अलग-अलग विभागों में 6 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. (Photo : Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:30 AM IST

देशभर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इस हफ्ते बड़ी खुशखबरी सामने आई है. विभिन्न विभागों में 6 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिए गए हैं, जिससे उम्मीदवारों के लिए रोजगार के नए अवसर खुल गए हैं. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी लास्ट डेट से पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऐसे में यह मौका उन सभी के लिए खास है जो लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे. तो चलिए जान लेते हैं कि किन विभागों में नौकरी के शानदार चांस है. 

Advertisement

यूपी कृषि विभाग

यूपी कृषि विभाग के तकनीकी सहायक ग्रुप सी के 2759 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. हालांकि, इन पदों पर आवेदन की शुरुआत 22 मई 2026 से शुरू होगी, जो 11 जून 2026 को बंद हो जाएंगे. पद पर आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास PET 2025 का स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है और इसके साथ ही ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने करीब 25, 500 से लेकर 81,100 रुपये दिए जाएंगे. सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें, तो PET 2025 का स्कोर के बेसिस पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी. इसके बाद रिटन एग्जाम का आयोजन किया जाएगा और आखिरी में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ ये प्रोसेस खत्म हो जाएगा. 

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स 

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स भर्ती के तहत अप्रेंटिस के 1700 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इन पदों पर आवेदन 17 मार्च 2026  से शुरू हैं, जो 31 मार्च 2026 को बंद हो जाएंगे. योग्यता की बात करें तो, उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं, 11वीं या इससे जुड़े संबंधित क्षेत्र में डिग्री होना अनिवार्य है. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 8-9 हजार रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा. इन पदों पर चयन मेरिट बेसिस पर किया जाएगा.

Advertisement

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ASO समेत अन्य पर 929 पदों पर आवेदन मांगे हैं. इन पदों के लिए आवेदन 21 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे, जो 11 मई 2026 को बंद हो जाएंगे. इस पद पर भी आवेदन करने के लिए PET 2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए. इसके साथ पीजी डिग्री के साथ कंप्यूटर में O लेवल में डिप्लोमा होना चाहिए. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 25,400 से 1,12, 400 रुपये मिलेंगे. सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो,  PET 2025 के नंबरों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी. 

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग 

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने ग्रुप ए समेत अन्य पर 571 पदों पर आवेदन मांगे हैं. इन पदों के लिए आवेदन 20 मार्च 2026 से शुरू होंगे, जो 9 अप्रैल 2026 को बंद हो जाएंगे. इस पद पर भी आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास लॉ की डिग्री या एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 44,900 से 2,11, 900 रुपये मिलेंगे. सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो, इसके लिए पहले रिटन एग्जाम का आयोजन किया जाएगा. 

बैंक ऑफ बड़ौदा 

बैंक ऑफ बड़ौदा में डिप्टी मैनेजर समेत अन्य पर 104 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इन पदों के लिए आवेदन 27 मार्च 2026 से शुरू होंगे, जो 16 अप्रैल 2026 को बंद हो जाएंगे. इस पद पर भी आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पद के मुताबिक ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और मैनेजमेंट में डिप्लोमा डिग्री जरूरी है. सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो, इसके लिए पहले शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी. इसके बाद ऑनलाइन टेस्ट होगा. टेस्ट में सफल हुए उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और आखिरी में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ ये प्रोसेस खत्म हो जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement