जुलाई के पहले इन पदों पर कर दें आवेदन, मिलेगी अच्छी सैलरी वाली नौकरी 

क्या आप भी लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं? लेकिन आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है , तो निराश होने की जरूरत नहीं है. देशभर के अलग-अलग विभागों में 12 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इसमें अप्रेंटिस के 6777 पद से लेकर इंडियन ऑयल के 1450 वैकेंसी शामिल हैं. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जुलाई में इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं.

Advertisement
12000 पदों पर निकली सरकारी नौकरी. 12000 पदों पर निकली सरकारी नौकरी.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:52 PM IST

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जुलाई का महीना कई खास मौके लेकर आया है, अगर आप लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं और सही अवसर का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम हो सकती है. देशभर के अलग-अलग सरकारी विभागों और संस्थानों में 12 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है, जिनके लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों से उम्मीद की जाती है कि वह जुलाई से पहले आवेदन कर लें. 

Advertisement

रेलवे में भर्ती 

रेलवे ने अप्रेंटिस के 6,777 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इन पदों पर आवेदन 20 जुलाई से शुरू हो चुकी है, जो 19 अगस्त तक चलेगी. पदों पर 10वीं,12वीं और ITI डिग्री वाले लोग ही आवेदन कर सकते हैं. इसपर सिलेक्शन मेरिट बेसिस, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के बेसिस पर होगा. सिलेक्ट होने वालों को 9,600 से 11,040 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा.    

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में भर्ती 

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने 1450 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. पदों पर आवेदन 14 जुलाई से शुरू हो चुका है, जो 12 अगस्त तक चलेगा. पद पर आवेदन बीई, बीटेक, एमबीए, सीए और एलएलबी के आधार पर किया जाएगा वहीं, सिलेक्शन मेरिट बेसिस, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. 

Advertisement

यूपी आंगनवाड़ी 

यूपी आंगनवाड़ी में हेल्पर के 1442 पदों पर भर्ती निकली है. आवेदन 10 जुलाई से शुरू हो चुकी है, जो 31 जुलाई तक चलेगी. आवेदन करने वालों के पास 12वीं, ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. सिलेक्शन मेरिट के आधार पर होगा. इसमें सैलरी 25,500 से 81,000 रुपये मिल सकती है. 

आर्मर्ड व्हीकल्स निगम 

आर्मर्ड व्हीकल्स निगम ने 1213 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. आवेदन 11 जुलाई से शुरू हो गई थी, जो 25 जुलाई तक चलेगी. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ITI, बीई, बीटेक या सीए की डिग्री होनी चाहिए. सिलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, ट्रेड टेस्ट, इंटरव्यू, जीवी और मेडिकल एग्जाम से होगा. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 25,050 से 1,29,000 सैलरी मिलेगी. 

हिमाचल प्रदेश लोक आयोग 

हिमाचल प्रदेश लोक आयोग में पुलिस कॉन्स्टेबल के 734 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन 10 जुलाई से शुरू हो चुके हैं, जो 6 अगस्त तो खत्म हो जाएंगे. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10वी या 12वीं पास होना अनिवार्य है. सिलेक्शन पीईटी,पीएसटी, रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के साथ पूरा होगा. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 20,000 से लेकर 64,000 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी. 

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी 

Advertisement

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी ने असिस्टेंट के 500 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन 18 जुलाई से शुरू हो चुके हैं, जो 7 अगस्त को बंद हो जाएंगे. आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. वहीं, सिलेक्शन फेज-1,2 एग्जाम, रीजनल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर होगी. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 63000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »