अनलिमिटेड कॉफी डेट... गूगल में नौकरी, लोग बोले- जोड़ी ही नहीं, जॉब हो तो ऐसी

सोशल मीडिया पर बड़ी कंपनियों के वीडिया आए दिन वायरल होते रहते हैं लेकिन इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखकर हर कोई कह रहा है कि जॉब हो तो ऐसी... गूगल में काम करना हर टेक प्रोफेशनल का सपना होता है. ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टेक कपल दीक्षा और गौतम काम के साथ सबको रिलेशनशिप गोल्स दे रहे हैं. 

Advertisement
गूगल में जॉब करने का कपल को हो रहा ये फायदा. (Photo : insta/@Deeksha & Gautam) गूगल में जॉब करने का कपल को हो रहा ये फायदा. (Photo : insta/@Deeksha & Gautam)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:54 PM IST

कई बार आपको अच्छी नौकरी के साथ एक अच्छा पार्टनर भी मिल जाता है. इससे काम करने का मजा अलग हो जाता है और आधी मुश्किलें मानों खत्म हो जाती है. लोग हमेशा इस बात की शिकायत करते हैं कि 9-5 की नौकरी में वह अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते हैं लेकिन सोचिए अगर आपका पार्टनर आपके साथ सेम कंपनी में ही काम करें तो, आप उसके साथ कैसे टाइम स्पेंड करेंगे. गूगल में काम करने वाले एक टेक कपल दीक्षा और गौतम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है अगर आपका पार्टनर भी आपके साथ ऑफिस में हो तो, बोरिंग ऑफिस ब्रेक भी रोमांटिक डेट में बदल जाते हैं. 

Advertisement

वीडियो में क्या है? 

इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो में उन्होंने बताया कि वह दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल में काम करते हैं और दोनों गूगल ऑफिस के कॉफी सेक्शन में अपनी ड्रिंक एन्जॉय कर रहे हैं. उन्होंने गूगल में काम करते हुए अपने पसंदीदा टाइम को सबके साथ शेयर किया है. 

कॉफी मग के साथ रिलैक्स 

लंबे समय काम करने के बाद जब ऑफिस ब्रेक होता है तो, कई बार लोग बोर हो जाते हैं. लेकिन गौतम और दीक्षा ने अपने जॉइंट इंस्टा से छोटी सी वीडियो शेयर की जिसमें दोनों ने कॉफी मग लिया है. उन्होंने बताया कि गूगल में काम करने का सबसे अच्छा पार्ट है अनलिमिटेड कॉफी डेट्स. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि जब आप दोनों ने बहुत मेहनत की हो तो आपके कॉफी ब्रेक्स कुछ ऐसे ही शानदार दिखते हैं. 

Advertisement

दुनियाभर में गूगल है मशहूर

बता दें कि गूगल दुनियाभर में अपनी सुख-सुविधाओं और पॉलिसी के कारण सुर्खियों में रहता है. वहां पर फ्री में खाना, जिम जैसी कई सुविधाएं मौजूद हैं. ऑफिस के स्ट्रेसफुल माहौल के बीच कुछ मिनटों की ये कॉफी डेट्स उनके मेंटल पीस का जरिया बन गई है.

लोग कर रहे हैं कमेंट

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि भाई, इस तरह की नौकरी के लिए क्या करना होता है? कुछ यूजर्स ने लिखा कि यहां तो पार्टनर को मैसेज करने का टाइम नहीं मिलता और लोग यहां डेट कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement