करें तो करें क्या? कमाई 1.7 लाख, EMI- 85,980 और बचत स‍िर्फ 2,520 रुपये... लोग बोले- पहले कर्ज चुकाओ!

क्या हर महीने अच्छे पैसे कमाने के बाद भी आप कुछ बचा नहीं पा रहे हैं. अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक कपल ने अपनी फाइनेंशियल परेशानी को साझा किया है.भारी EMI और रोजमर्रा के खर्चों के कारण महीने के अंत में उनके पास सिर्फ 2,520 रुपये बचते हैं. पोस्ट वायरल होने के बाद से लोग अपनी प्लानिंग शेयर कर रहे हैं. 

Advertisement
कपल ने रेड‍िट पर साझा क‍िया अपना फाइनेंश‍ियल बजट, लोगों ने दी ये सलाह कपल ने रेड‍िट पर साझा क‍िया अपना फाइनेंश‍ियल बजट, लोगों ने दी ये सलाह

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:47 AM IST

अगर आपकी सैलरी 1.7 लाख रुपये है तो आप कितने रुपये की बचत कर सकते हैं? यह सवाल बेहद ही पेचिदा है क्योंकि सैलरी बढ़ने के साथ-साथ आपकी इच्छा, जरूरतें और खर्च सब बढ़ जाते हैं. ऐसा ही एक मामला रेडिट पर सामने आया है, जहां 30 साल की उम्र में एक कपल ने बताया कि दोनों मिलकर हर महीने 1.7 लाख रुपये कमाते हैं लेकिन महीने के आखिरी में उनके पास केवल 2, 520 रुपये की ही बचत हो पाती है. उन्होंने पोस्ट में अपनी परेशानी शेयर करते हुए लिखा कि EMI और रोजाना के खर्चों की वजह से वह भविष्य की बचत, घर और बच्चों की प्लानिंग को लेकर टेंशन में हैं. उनकी पोस्ट को देखकर कई लोग इसे अपनी कहानी से रिलेट कर पा रहे हैं. 

Advertisement

दोनों मिलाकर नहीं बचा पा रहे हैं पैसे 

रेडिट पर वायरल पोस्ट में कपल ने बताया कि उनकी शादी को दो साल हो चुके हैं. पति की मासिक आय करीब 1.02 लाख रुपये और पत्नी की आय 68 हजार रुपये है, कुल मिलाकर दोनों करीब 1.7 लाख रुपये हर महीने कमा रहे हैं. लेकिन महीने के आखिरी में वह केवल 2, 520 रुपये ही बचा पा रहे हैं. उनका कहना है कि इतने के बाद भी वे आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं.

कर्ज से परेशान कपल

कपल के मुताबिक उनकी सबसे बड़ी परेशानी कर्ज है. हर महीने उन्हें कुल 85,980 रुपये EMI के रूप में चुकाने पड़ते हैं. इसमें पर्सनल लोन, एजुकेशन लोन, बाइक लोन और मोबाइल फोन लोन शामिल हैं. इसके अलावा किराया, मेंटेनेंस,राशन, ट्रैवल, मेडिकल खर्च और बिजली-पानी समेत जरूरी खर्चों पर हर महीने करीब 53,500 रुपये खर्च हो जाते हैं. वहीं, पर्सनल जरूरतों, मनोरंजन और परिवार से जुड़ी आपात स्थितियों के लिए उन्होंने 28,000 रुपये का अलग बजट रखा हुआ है. 

Advertisement

भविष्य को लेकर है परेशान 

हर महीने के आखिरी में कपल के पास केवल 2,520 रुपये बचते हैं. इस दौरान उन्होंने यूजर्स से घर खरीदने, बच्चों की योजना बनाने, इमरजेंसी फंड तैयार करने और रिटायरमेंट के लिए बचत को लेकर भी सलाह मांगी है. उन्होंने लिखा कि अगले दो साल में  स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल वे मानसिक रूप से काफी थक चुके हैं.

लोगों ने दी सलाह 

पोस्ट वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने कपल को सबसे पहले कर्ज कम करने या खत्म करने की सलाह दी है. एक यूजर ने लिखा कि असली परेशानी उनका खर्च नहीं कर्ज है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »