BSF में निकली कई पदों पर भर्ती, जानें- कब तक कर सकते हैं अप्लाई

बीएसएफ में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास अच्छा अवसर है. उम्मीदवार कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए निकली भर्ती में अप्लाई कर अपना सपना पूरा कर सकते हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

मोहित पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 04 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 9:34 AM IST

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर पदों के लिए भर्ती निकाली है और इस भर्ती के माध्यम से 168 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. हर पद के अनुसार उनकी योग्यता और पे-स्केल आदि तय की गई है. अगर आप भी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं और इन पदों के योग्य हैं तो आप आवेदन करने की आखिरी तारीख से पहले अप्लाई कर सकते हैं.

Advertisement

कांस्टेबल भर्ती

बीएसएफ ने 65 कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसमें 30 जनरेटर ऑपरेटर, 12 जनरेटर मैकेनिक और 23 लाइनमैन के पद शामिल है. चयनित उम्मीदवारों की पे-स्केल 21,700 से 69100 रुपये होगी. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आईटीआई किया होना आवश्यक है और संबंधित काम की जानकारी होनी चाहिए.

आवेदन करने के लिए जनरल वर्ग और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस जमा करनी होगी, जबकि अन्य उम्मीदवार बिना फीस के आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 अक्टूबर है.

सब इंस्पेक्टर भर्ती

बीएसएफ सब इंस्पेक्टर पद पर 103 उम्मीदवारों का चयन करेगा और चयनित उम्मीदवारों की पे-स्केल 35,400 से 1,12,400 रुपये होगी. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया होना आवश्यक है. वहीं 30 साल तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement