Advertisement

करियर

प्राइवेट नौकरी में हैं... सरकारी नौकरी का मन है? तो यहां मिल सकती है जॉब

aajtak.in
  • नई दिल्ली ,
  • 12 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:17 PM IST
  • 1/5

अक्सर लोग मान लेते हैं कि 30 साल की उम्र के बाद सरकारी नौकरी पाना मुश्किल टास्क है. लेकिन हकीकत यह है कि कई बड़ी भर्तियां ऐसी हैं जिनमें अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष या उससे अधिक होती है. यानी कि अगर आप प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे हैं और अब सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए अभी भी रास्ते खुले हैं. 
 

  • 2/5

राज्य लोक सेवा आयोग (State PSC Exams) की भर्तियां 30 साल से ज्यादा उम्र वाले उम्मीदवारों के लिए बेहद अहम ऑप्शन है. देश के कई राज्यों में इन परीक्षाओं के लिए अधिकतम एज सामान्य वर्ग के लिए 35 से 40 साल तक निर्धारित होती है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अतिरिक्त आयु छूट भी दी जाती है. यही वजह है कि जो लोग प्राइवेट नौकरी में कुछ साल काम करने के बाद सरकारी सेवा में आना चाहते हैं, उनके लिए राज्य पीएससी सुनहरा अवसर साबित हो सकता है. बता दें कि राज्य लोक सेवा आयोग के जरिए डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, नायब तहसीलदार, बीडीओ, एक्साइज ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती की जाती है. ऐसे में अगर आपकी उम्र 35 या 40 के करीब है, तब भी निराश होने की जरूरत नहीं है. 
 

  • 3/5

शिक्षक भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो 30 साल या उससे अधिक उम्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं. अगर आपने TET (Teacher Eligibility Test) या CTET (Central Teacher Eligibility Test) पास कर लिया है, तो आप केंद्र या राज्य सरकार के स्कूलों में शिक्षक पदों पर अप्लाई कर सकते हैं. CTET के जरिए केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय विद्यालय (NVS) और अन्य केंद्रीय स्कूलों आपको मौका मिल सकता है. वहीं, राज्य TET पास करने के बाद संबंधित राज्य की शिक्षक भर्तियों में भी शामिल हो सकते हैं. कई राज्यों में शिक्षक पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 से 40 वर्ष निर्धारित की जाती है. वहीं अगर आपने UGC-NET पास किया है, तो आप असिस्टेंट प्रोफेसर (लेक्चरर) बनने के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं. 
 

Advertisement
  • 4/5

रेलवे और बैंकिंग सेक्टर में 30 साल से अधिक उम्र के उम्मीदवारों के लिए आज भी एक अच्छा करियर अच्छा ऑप्शन है. कई भर्तियों में अधिकतम आयु सीमा 33 से 35 वर्ष तक निर्धारित की जाती है, प्राइवेट नौकरी कर रहे अभ्यर्थियों को भी सरकारी सेवा में आने का अवसर मिल जाता है.  रेलवे सेक्टर में RRB (Railway Recruitment Board) के जरिए NTPC, Junior Engineer (JE), Senior Section Engineer, Paramedical और अन्य टेक्निकल- नॉन-टेक्निकल पदों पर भर्ती की जाती है. कुछ पदों पर अधिकतम आयु 33 साल तक होती है, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार 3 से 5 वर्ष या उससे अधिक की छूट मिलती है. वहीं बैंकिंग सेक्टर में IBPS, SBI और अन्य पब्लिक सेक्टर बैंकों की भर्तियों में कई पद ऐसे होते हैं जिनकी आयु सीमा 30 से 35 वर्ष तक होती है, खासकर स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) और कुछ अनुभवी पदों के लिए. 
 

  • 5/5

स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी 30 साल से अधिक उम्र वाले उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है. आप चाहे तो प्राइवेट जॉब छोड़ डॉक्टर, नर्स, मेडिकल ऑफिसर और एक्सपर्ट्स पदों अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए आयु सीमा 35 से 40 वर्ष तक होती है. 
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement