Advertisement

करियर

इस हफ्ते बैंक से रेलवे तक इन विभागों में निकली 6 हजार से ज्यादा भर्तियां, जान लें आवेदन की लास्ट डेट

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:39 PM IST
  • 1/5

सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए इस हफ्ते अलग-अलग विभागों में कुल 5 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. ऐसे में अगर आप भी लंबे समय से नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, तो इन पदों पर अप्लाई कर सकते हैं. इसके पहले चलिए जान लेते हैं इन नौकरियों को लेकर सारी डिटेल. 
 

  • 2/5

रेलवे अप्रेंटिस के लिए कुल 5349 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसके लिए आवेदन 21 फरवरी 2026 से शुरू हो गए हैं, जो 23 मार्च 2026 को बंद हो जाएंगे. इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास 10वीं की डिग्री के साथ ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है. वहीं, अगर सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो, नियुक्ति मेरिट के बेसिस पर होगी. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ ही यह प्रोसेस खत्म हो जाएगा. 
 

  • 3/5

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कुल 650 असिस्टेंट पदों पर आवेदन मांगे गए हैं.  इसके लिए आवेदन 16 फरवरी 2026 से शुरू हो गए हैं, जो 8 मार्च 2026 को बंद हो जाएंगे. इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी विषय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. वहीं, अगर सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो, पहले प्रीलिमिनरी एग्जाम होगा. इसके बाद मेन्स एग्जाम देना होगा और लास्ट में लैंग्वेज टेस्ट के साथ प्रोसेस खत्म हो जाएगा. 
 

Advertisement
  • 4/5

झारखंड लोक सेवा आयोग के लिए कुल 355 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसके लिए आवेदन 20 फरवरी 2026 से शुरू हो गए हैं, जो 12 मार्च 2026 को बंद हो जाएंगे. इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में बीई, बीटेक,बीएस, ग्रेजुएशन या पीजी फर्स्ट के साथ पास होना आवश्यक है. साथ ही SLET,SET,NET एग्जाम पास किया हो. सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो, नियुक्ति एकेडमिक मार्क्स और इंटरव्यू के बेसिस पर होगी.  
 

  • 5/5

इसके साथ ही आधार के कुल 252 पदों पर सुपरवाइजर समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी.  इसके लिए आवेदन 11 फरवरी 2026 से शुरू हो गए हैं, जो 10 मार्च 2026 को बंद हो जाएंगे. इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को 10वीं पास  होने के साथ आईटीआई की डिग्री जरूरी है या डिप्लोगा, 12वीं पास होना आवश्यक है. इन पदों पर सिलेक्शन योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ खत्म हो जाएगी. 
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement