Advertisement

करियर

इन विभागों में नौकरी का है शानदार चांस, इस तारीख से पहले कर लें आवेदन

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:55 AM IST
  • 1/6

देश के अलग-अलग विभागों में कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. ऐसे में अगर आपको इन पदों के बारे में नहीं मालूम है तो, यहां से सारी डिटेल ले सकते हैं. 
 

  • 2/6

रेलवे में 190 पदों पर भर्ती निकली है. कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने ट्रेनी अप्रेंटिस पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट konkanrailway.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. हालांकि, आवेदन से पहले उम्मीदवार को mhrdnats.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इन पदों पर आवेदन 27 फरवरी से शुरू हो गए हैं, जो 20 मार्च को बंद हो जाएंगे. वहीं, योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए. 
 

  • 3/6

इसके अलावा गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने फिजियोथेरेपिस्ट के 212 पदों पर आवेदन मांगे हैं. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन 24 फरवरी 2026 से शुरू हो गए हैं, जो 5 मार्च 2026 को बंद हो जाएंगे. 
 

Advertisement
  • 4/6

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास भारत में केंद्रीय या राज्य अधिनियम की ओर से स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फिजियोथेरेपी में ग्रेजुएशन की डिग्री होन चाहिए. इसके साथ ही उन्हें कंप्यूटर का नॉलेज होना चाहिए. गुजराती या हिंदी या दोनों भाषाओं का नॉलेज होना चाहिए. 
 

  • 5/6

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है. इन पदों पर उम्मीदवार अब 9 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इसके तहत कुल 103 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरूरी है. इसके साथ ही वह भारत का नागरिक होना चाहिए. 
 

  • 6/6

साथ ही यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती निकली है. इन पदों पर आवेदन आज यानी 28 फरवरी को बंद हो जाएंगे. उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीए, बीबीए, बीकॉम, बीई/बीटेक, एलएलबी, एमबीए की डिग्री अनिवार्य है. 
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement