Advertisement

करियर

बैंक ऑफ बड़ौदा में युवाओं के लिए नौकरी का शानदार चांस, 441 पदों पर निकली भर्ती, जान लें सारी डिटेल

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 07 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:41 AM IST
  • 1/7

बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने आईटी प्रोफेशनल्स के कुल 441 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार इस पद पर 19 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.
 

  • 2/7

इन पदों पर दो तरह से भर्ती की जाएगी. पहला स्थायी और दूसरा कॉन्ट्रैक्ट. पद पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
 

  • 3/7

441 पदों में 418 पद रेगुलर उम्मीदावरों के लिए हैं और बाकी 23 पद कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होंगे. यह भर्ती बैंक के आईटी विभाग में काम करने के लिए है. इसका उद्देश्य डिजिटल कामकाज को और भी ज्यादा बेहतर बनाना है. 
 

Advertisement
  • 4/7

भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार का आईटी फील्ड से जुड़ा होना बेहद जरूरी है. उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन से बीई, बीटेक, एमई, एमटेक या एमसीए की डिग्री होनी चाहिए. इस भर्ती में अनुभव वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. वहीं, जूनियर लेवल के उम्मीदवारों के पास कम से कम 1 साल काअनुभव होना चाहिए. हालांकि, सीनियर पदों के लिए ये 5 साल है. 

  • 5/7

वहीं, अगर एज की बात करें तो, इसकी गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. रेगुलर पदों पर अप्लाई कर रहे उम्मीदवारों की न्यूनतम एज 22 साल होनी चाहिए. वहीं, अधिकतम उम्र 32 से 37 साल तक निर्धारित की गई है. कॉन्ट्रैक्ट पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र 25 साल से कम और 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक, एज में छूट दी जाएगी.
 

  • 6/7

सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो, रेगुलर पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा हो सकती है. इस परीक्षा में उम्मीदवारों की तकनीकी जानकारी और योग्यता की जांच की जाएगी. वहीं, कुछ पदों पर उम्मीदवार को उनके अनुभव और पढ़ाई के बेसिस पर शॉर्टलिस्ट किया जा सकता है. इसके बाद उम्मीदवारों का मनोवैज्ञानिक या मानसिक क्षमता टेस्ट भी लिया जा सकता है, जिससे यह देखा जाएगा कि काम के दवाब को उम्मीदवार किस तरह से हैंडल करते हैं. इसके बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.
 

Advertisement
  • 7/7

लास्ट में इंटरव्यू और अन्य प्रक्रियाओं के बेसिस पर चयन प्रकिया खत्म हो जाएगी. खास बात ये है कि उम्मीदवार का CIBIL स्कोर 680 या उससे ज्यादा होना चाहिए. अगर किसी उम्मीदवार का स्कोर इससे कम है तो उसे जॉइनिंग में परेशानी हो सकती है. पद पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले  बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. बाद में वेबसाइट पर Career या Current Opportunities पर क्लिक करें. आवेदन लिंक को ओपन करें. अब अपने मोबाइल नंबर और ईमेल के लिए रजिस्ट्रेशन करें. लॉगिन करने के बाद मांगी गई सारी डिटेल को फिल करें और फॉर्म सबमिट कर दें. 
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement