CUET PG 2022: सीयूईटी पीजी के लिए आज शुरू होंगे आवेदन, जुलाई में होगी परीक्षा

CUET PG 2022 Application: CUET (PG)- 2022 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया जाएगा. परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन 19 मई 2022 से शुरू होंगे और 18 जून 2022 तक जारी रहेंगे.

Advertisement
CUCET PG 2022 CUCET PG 2022

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 19 मई 2022,
  • अपडेटेड 10:43 AM IST
  • आज शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
  • 18 जून तक कर सकेंगे अप्‍लाई

CUET PG 2022 Application: यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के चेयरमैन एम. जगदीश कुमार ने जानकारी दी है पोस्‍ट ग्रेजुएट कोर्सेज़ में एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्‍जाम (CUET PG) का आयोजन जुलाई के अंतिम सप्‍ताह में किया जाएगा. इसके लिए एप्लिकेशन फॉर्म भरने की सुविधा आज 19 मई से शुरू हो जाएगा. उम्‍मीदवार nta.ac.in पर विजिट कर अपना आवेदन ऑनलाइन माध्‍यम से दर्ज कर सकेंगे.

Advertisement

कोर्सेज़ की डिटेल्‍स एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट और सीयूईटी में हिस्‍सा ले रहीं यूनिवर्सिटीज़ की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्‍ध होगी. एनटीए शैक्षणिक सत्र 2022-2023 के लिए 42 सेंट्रल और भाग लेने वाले अन्‍य यूनिवर्सिटी के लिए पोस्‍ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा. CUET छात्रों को देश भर में भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में एडमिशन लेने के लिए एक सिंगल विंडो ऑप्‍शन प्रदान करेगा.

CUET (PG)- 2022 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया जाएगा. परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन 19 मई 2022 से शुरू होंगे और 18 जून 2022 तक जारी रहेंगे. आवेदन और परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी उम्‍मीदवार एग्‍जाम नोटिफिकेशन में पास सकेंगे. परीक्षा का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर उपलब्‍ध होगा.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »