Advertisement

एडमिशन

CUET UG 2025: खुशखबरी! इस दिन तक बढ़ी सीयूईटी यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट, देखें जरूरी अपडेट

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 11:14 AM IST
  • 1/8

CUET UG 2025 Registration Last Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक सीयूईटी यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे अब अब 24 मार्च 2925 रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार, सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाटइ cuet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

  • 2/8

सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 22 मार्च थी, जिसे एनटीए ने बढ़ाकर 24 मार्च कर दिया है. एनटीए द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, अब ऑनलाइन आवेदन 24 मार्च रात 11:50 बजे तक होंगे, फीस जमा करने की आखिरी तारीख 23 मार्च से बढ़ाकर 25 मार्च रात 11:50 बजे तक की गई है, जबकि फॉर्म करेक्शन विंडो 24-26 मार्च के बजाय 26 से 28 मार्च रात 11:50 बजे तक खुलेगी. एनटीए का आधिकारिक नोटिस यहां देखें- 

  • 3/8

हेल्पलाइन नंबर
साथ ही एनटीए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. अगर किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार 01140759000 पर एनटीए हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं और किसी भी आगे की जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट https://nta.ac.in और https://cuet.nta.nic.in/ पर जा सकते हैं.

Advertisement
  • 4/8

CUET UG के लिए योग्यता
जो उम्मीदवार CUET UG के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है. हालांकि, उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय / संस्थान / संगठन के आयु मानदंड (यदि कोई हो) को पूरा करना होगा जिसमें वे प्रवेश लेने के इच्छुक हैं.

  • 5/8

CUET UG 2025: आवेदन कैसे करें
स्टेप 1. NTA CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2. पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और खुद को पंजीकृत करें.
स्टेप 3. एक बार हो जाने के बाद, खाते में लॉग इन करें.
स्टेप 4. आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
स्टेप 5. सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करें.
स्टेप 6. आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें.

  • 6/8

आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 3 विषयों के लिए ₹1000/- है, जबकि OBC- NCL/ EWS श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ₹900/- फीस है. वहीं SC/ST/PwD/PwBD/ थर्ड जेंडर श्रेणी को ₹800/- रुपये फीस जमा करनी होगी. अगर भारत से बाहर के उम्मीदवार आवेदन करते हैं तो उन्हें ₹4500/- फीस जमा करनी होगी. शुल्क केवल नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या UPI के माध्यम से ऑनलाइन जमा किया जा सकता है. अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

Advertisement
  • 7/8

सीयूईटी यूजी एग्जाम 8 मई से
12वीं पास करने के बाद विभिन्न कोर्स में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम (CUET-UG) 8 मई से 1 जून तक आयोजित किए जाएंगे. परीक्षा 13 भाषाओं - अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी.

  • 8/8

बता दें कि 2024 में, CUET-UG की परीक्षा 15 से 29 मई के बीच हाइब्रिड मॉडल में आयोजित हुई थी, जिसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों परीक्षाओं की अनुमति दी गई थी. परीक्षार्थियों में 7.17 लाख छात्र, 6.30 लाख छात्राएं और 7 ट्रांसजेंडर शामिल थे. परीक्षा के लिए कुल 379 शहरों में सेंटर बनाए गए थे, जिनमें भारत के बाहर के 26 शहर शामिल थे. इस वर्ष, CUET-UG स्कोर पूरे भारत में 287 विश्वविद्यालयों द्वारा स्वीकार किए जाएंगे. यानी इन विश्वविद्यालयों में एडमिशन की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों को CUET-UG परीक्षा में बैठना ही होगा.

Advertisement
Advertisement