देश की राजधानी में कोरोना वायरस को पहुंचे दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं और अब डर ये है कि कहीं सोशल कॉन्टैक्ट के ज़रिए मरीज़ों की संख्या में अचानक बड़ा इज़ाफ़ा न हो. सरकार हर तरह की एहतियात बरत रही है, लोगों से सावधानी की अपील कर रही है, क्योंकि जानकार समझ रहे हैं कि आगे खतरा है. कोरोना वायरस से होने वाली बीमारी COVID-19 के आंकड़े डराने वाले हैं. ये भी इत्तेफ़ाक ही है कि दिल्ली में कोरोना के पहले मरीज़ रोहित दत्ता के ठीक होकर घर जाने की अच्छी खबर आई और उसी दिन दिल्ली में कोरोना के कदम रखने के दो हफ्ते पूरे हुए. देखिए ये खास रिपोर्ट.