'3 छतरियां खुलीं, दो पीछे...', कैप्टन अभिनंदन की F-16 से डॉगफाइट वाले दिन पर PAK का अफसर सच बोल गया!

ऑपरेशन बालाकोट के बाद भारत के एक्शन का गवाह रहे पाकिस्तान के कमांडिंग ऑफिसर ने 27 फरवरी 2019 की घटना बताते हुए कहा कि उन्होंने आसमान से 3 पैराशूट को लैंड होते देखा. पाक सेना के रिटायर्ड ऑफिसर उमैर बंगश के अनुसार एक पैराशूट कैप्टन अभिनंदन की थी. तो फिर सवाल उठता है कि बाकी दो पैराशूट में कौन थे? ये सवाल F-16 पर 7 साल से चल रहे पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश करता है.

Advertisement
मौके पर मौजूद PAK के कमांडिंग ऑफिसर ने माना आसमान से 3 पैराशूट नीचे उतर रहे थे. (Photo: ITG) मौके पर मौजूद PAK के कमांडिंग ऑफिसर ने माना आसमान से 3 पैराशूट नीचे उतर रहे थे. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:29 PM IST

"मेजर मोइज...सैयद मोइज अब्बाद शाह शहीद, अल्लाह उनके दरजात बुलंद करे, मैं और मोइज बाहर खड़े हुए थे, अपनी बैरक के साथ, हमें कोई 10 बजे इस तरह आवाजें आईं, जैसे कोई जहाज बड़े क्लोज से गुजरे. फिर वो आवाज गायब हो गई, लेकिन फिजांओं में 3-4 मिनट आवाजें आती रहीं, लगा जहाज है. और फिर आवाज एकदम तेज हुई."

ये वाकया बताते हुए पाकिस्तान सेना का एसएसजी बटालियन कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल (रि.) उमैर बंगश उत्तेजित हो उठता है. ऑपरेशन बालाकोट का टेंशन उसके चेहरे पर साफ दिखता है. 

Advertisement

27 फरवरी 2019 की उस सुबह का ब्यौरा देते हुए उमैर बंगश तनाव में आ जाता है और उंगली से इशारा करते हुए कहते हैं, "सामने एक रैकेज (टुकड़ा) आया. वो बाइसन का था. मिग-21 का. जब वो आया तो छतरियां खुलीं, तीन छतरियां थी, एक छतरी बहुत आगे थी. दो छतरी पीछे थी."

ध्यान दीजिए. पाकिस्तान सेना के एसएसजी बटालियन कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल (रि.) उमैर बंगश खुद कहता है कि तीन छतरियां खुलीं. और इसे उसने अपनी आंखों से देखा. 

एक पैराशूट अभिनंदन का था तो दूसरे 2 पैराशूट किसके थे?

पाक सेना के अफसर के इस बयान ने पिछले 7 साल से एक झूठ को बार बार दबाकर रखने को कोशिश कर रहे पाकिस्तान को नंगा कर दिया है. ये झूठ है पाकिस्तान का ये कहना कि ऑपरेशन बालाकोट के बाद 27 फरवरी को भारत-पाकिस्तान की टक्कर में उसका F-16 फाइटर जेट नहीं गिरा था. 

Advertisement

अगर इंडियन एयर फोर्स के कैप्टन अभिनंदन ने F-16 को मार नहीं गिराया था जो मौके पर मौजूद पाकिस्तान के अल शमशाम बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर उमैर बंगश ने जो तीन छतरियां देखी थीं उनमें से 2 छतरियों में कौन थे जो अपने फाइटर प्लेन से इमरजेंसी में उतर रहे थे. 

कमांडिंग ऑफिसर उमैर बंगश ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि पहले एक एक रैकेज आया जो कि मिग-21 का था. इसके बाद 3 छतरियां खुलीं, इनमें एक छतरी काफी आगे चली गई. इस पैराशूट में डियन एयर फोर्स के कैप्टन अभिनंदन थे. 

पाक का रिटायर्ड कमांडिंग ऑफिसर सच बोल गया

लेकिन बाकी के दो पैराशूट में पाकिस्तान के F-16 फाइटर जेट के वो दो कमांडर थे. जिसे पाकिस्तान कभी नहीं मानता है. लेकिन इस वीडियो में कमांडिंग ऑफिसर उमैर बंगश ने साफ कहा कि तीन छतरियां खुली. 

बता दें कि मिग-21  एक सिंगल सीटर फाइटर जेट है. यानी कि उसमें एक ही पायलट चढ़ सकता है. भारत ने माना है कि कैप्टन अभिनंदन पाकिस्तानी वायुसेना के जहाजों को खदेड़ते हुए LoC से पार चले गए थे. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के F-16 को शूट किया. इसके बाद  F-16  में सवार दो पायलटों को इजेक्ट करना पड़ा. और कमांडिंग ऑफिसर उमैर बंगश को दिखने वाली 2 छतरियां   F-16  के पायलटों की ही थी. 

Advertisement

लेकिन अपने अफसरों को डिसऑन करने वाला पाकिस्तान कभी नहीं मानता कि कैप्टन अभिनंदन ने पाकिस्तान के F-16 को गिराया था. लेकिन कमांडिंग ऑफिसर उमैर बंगश ने इस इंटरब्यू में पाकिस्तान को बेपर्दा कर दिया है. 

पाक सेना से रिटायर कमांडिंग ऑफिसर उमैर बंगश फरवरी 2019 में मैं LoC पर था. मैं अल शमशाम बटालियन का सीईओ था. ये हमारे लिए जिंदगी भर का यादगार पल था. 

इस सैन्य ऑफिसर ने आगे कहा कि आसमान से गिरती तीन छतरियों को देख मैं तो काफी परेशान हुआ. वो इस इंटरव्यू में आगे कहता है, "मैंने कहा ये इन्होंने क्या सिलसिला शुरू किया है. परसों रात इन्होंने बालाकोट में दरख्त और कौवे मार दिए, और अब ये क्या, हमारा जहाज गिराया... या क्या हो गया है." 

"मोइज मेरे साथ था, कहता है- सर मैं निकल रहा हूं, मैंने कहा- निकल, और मैं QRF भेज रहा हूं तेरे पीछे. वो उस साइट की और दौड़ा और वो उस जगह पर पहुंचा."

इस वीडियो को IDU ने एक्स पर डाला है. 

ऑपरेशन बालाकोट की कहानी

26 फरवरी 2019 को हुआ ऑपरेशन बालाकोट पुलवामा हमले (14 फरवरी 2019) का जवाब था जब जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने 40 CRPF जवानों पर हमला किया थ. इस हमले में सभी जवान बलिदान हो गए थे. 

Advertisement

भारत ने इसकी प्रतिक्रिया में भारतीय वायुसेना के मिराज-2000 लड़ाकू विमानों से रात के अंधेरे में नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के बड़े आतंकी प्रशिक्षण शिविर पर सटीक हवाई हमला किया.इस हमले में सैकड़ों आतंकी मारे गए. 

अगले दिन (27 फरवरी 2019) पाकिस्तान ने बदला लेने के लिए 'ऑपरेशन स्विफ्ट रिटॉर्ट' के तहत भारतीय क्षेत्र में हवाई हमले की कोशिश की. दोनों पक्षों के बीच एयर डॉगफाइट हुई. भारत के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान पाकिस्तानी वायुसेना को खदेड़ते हुए LoC पार कर गए. उन्होंने MiG-21 बायसन से पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया. इसी दौरान 2 कमांडर इजेक्ट हो रहे थे. 

हालांकि इस दौरान उनका अपना विमान भी चोटिल हो गया और उन्हें LoC के पार लैंड करना पड़ा. इस दौरान पाक सेना ने उन्हें पकड़ लिया. लेकिन भारत की सीधी चेतावनी के बाद पाकिस्तान 1 मार्च को उन्हें ससम्मान छोड़ दिया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement