गुड़गांव: युवक की गोली मारकर हत्या, कार में मिली लाश

दिल्ली से सटे गुड़गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. साइबर सिटी के धनकोट इलाके में गाड़ी की सीट पर औंधे मुंह युवक की रक्तरंजिश लाश मिली है. वारदात की सूचना मिलने में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement
 युवक की गोली मारकर हत्या युवक की गोली मारकर हत्या

मुकेश कुमार / तनसीम हैदर

  • गुड़गांव,
  • 30 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 9:40 AM IST

दिल्ली से सटे गुड़गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. साइबर सिटी के धनकोट इलाके में गाड़ी की सीट पर औंधे मुंह युवक की रक्तरंजिश लाश मिली है. वारदात की सूचना मिलने में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, गुड़गांव के राजेंद्र पार्क थाने को कंट्रोलल रूम से सूचना मिली कि गांव धनकोट से चन्दू वाटर ट्रीटमैन्ट प्लांट की तरफ जाने वाले नहर के रास्ते पर एक सैन्ट्रो कार में एक शख्स मृत अवस्था में पड़ा हुआ है. उसके सिर में गोलियां लगी हुई हैं. सीट पर काफी खून बहा हुआ था. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई.

मौके पर पहुंची ने कार को चेक किया, तो एक जिन्दा कारतूस और दो अदद खाली खोल बरामद किए गए. मृतक की पहचान सचिन (24) के रूप में हुई है. उसके भाई के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इस मामले की जांच की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »