नोएडा बालिकागृह में पहुंची टीम, मिले महंगे मोबाइल और ब्रांडेड कपड़े

नोएडा के सेक्टर 12 में चल रहे सांई कृपा धाम बालिकागृह पहुंची महिला आयोग की टीम को महंगे कपड़ों और मोबाइल फोन मिले. साथ ही वहां से शराब की एक खाली बोतल भी बरामद की गई है. एनजीओ के तहत काम कर रहे बालिकागृहों पर नजर रखने के आदेश के बाद ये कार्रवाई की गई है.

Advertisement
बलिकागृह में महिला आयोग की टीम बलिकागृह में महिला आयोग की टीम

राहुल झारिया / हिमांशु मिश्रा

  • नोयडा,
  • 06 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 1:13 PM IST

उत्तर प्रदेश सरकार इन दिनों एनजीओ के तहत काम कर रहे बालिकागृहों पर लगातार नजर बनाए हुए है. प्रदेश की महिला आयोग की टीम बलिका घरों पर अचानक निरिक्षण कर रही है. इसी सिलसिले में बुधवार को आयोग की टीम नोएडा के सेक्टर 12 में चल रहे सांई कृपा धाम बालिकागृह पहुंची. जहां टीम को महंगे कपड़ों और मोबाइल फोन मिले.

Advertisement

पिछले 30 सालों से नोएडा में चल रहे सांईकृपा धाम बालिकागृह में तकरीबन 16 लड़कियां रहती हैं. इन लड़कियों की  उम्र 10 से 18 साल के बीच है और 13 बच्चों की उम्र 10 साल से कम है.

महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट, एसएसपी, डीपीओ के साथ निरीक्षण करने पहुंचे. टीम ने कई दस्तावेज भी जब्त किए हैं, जिनकी अभी जांच होनी है.

जांच के दौरान मिले महंगे कपड़ों और मोबाइल फोन पर टीम के सवाल उठाए जाने पर बालिकागृह की तरफ से जवाब दिया गया कि जब किसी बच्ची का जन्मदिन होता है या फिर वो स्कूल में अच्छे नंबर लाती है तो उसे गिफ्ट के तौर पर कपड़े, परफ्यूम और फोन दिए जाते हैं.

आयोग इस दावे की भी जांच कर रहा है. इसके अलावा बालिकागृह के अंदर से शराब की एक खाली बोतल भी मिली है, इसकी भी जांच की जा रही है कि ये बोतल यहां कौन लेकर आया.

Advertisement

महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए देह व्यापार की दिशा में भी जांच की जा रही है.

मौके पर जिस तरह का संदिग्ध सामान मिला है, वह अगर किसी ने दान दी है या जैसा बताया जा रहा है कि गिफ्ट दी गई है तो जांच की जाएगी कि किसने ये चीजें दी है.

अभी बालिकागृह में कोई बड़ी संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई है. हालांकि, इतनी महंगी चीजें बच्चों तक पहुंचना संदिग्ध है.

बिहार के और बालिकागृहों समेत देश के कई बालिकागृहों में पाई गई भारी गड़बड़ियों के मद्देनजर ये एहतियातन जांच की जा रही है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »