गुजरातः महिला ने दो बच्चों के साथ की खुदकुशी

गुजरात के राजकोट में घरेलू समस्याओं से परेशान होकर एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली. महिला अपने बच्चों समेत एक कुंए में कूद गई. पुलिस ने तीनों की लाश कुंए से बरामद कर ली है.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • राजकोट,
  • 20 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 9:04 PM IST

गुजरात के राजकोट में घरेलू समस्याओं से परेशान होकर एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली. महिला अपने बच्चों समेत एक कुंए में कूद गई. पुलिस ने तीनों की लाश कुंए से बरामद कर ली है.

राजकोट पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 48 वर्षीय भानुबेन तोता अपनी बेटी 14 वर्षीय बेटी और 11 वर्षीय बेटे जयेश के साथ गोंडाल तालुका के मोविया कस्बे में रहती थी. वह सोमवार से ही अपने घर से लापता थी.

Advertisement

गोंडाल तालुका पुलिस थाना के उप निरीक्षक एच.एम. मेहता ने बताया कि मंगलवार की सुबह भानुबेन और उनके बच्चों के शव मोविया में एक खेत में स्थित कुंए से बरामद किए गए. पुलिस के मुताबिक यह का मामला है.

एसआई मेहता ने बताया कि तीनों शव मंगलवार की दोपहर निकाले गए और पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए. महिला द्वारा उठाए गए इस कड़े कदम के पीछे घरेलू विवाद ही वजह बताया जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »