गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के चीफ ऑफिस सुपरिटेंडेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार

सीबीआई और रेलवे विजिलेंस ने चीफ ऑफिस सुपरिटेंडेंट रफीक अहमद के खिलाफ रिश्वतखोरी की निरंतर शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की.

Advertisement
प्रतीकात्मक चित्र प्रतीकात्मक चित्र

पुनीत शर्मा

  • गाजियाबाद,
  • 22 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 9:19 AM IST

  • वेंडर से ली थी तीन हजार रुपये रिश्वत
  • सीबीआई और रेलवे विजिलेंस ने की कार्रवाई

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और रेलवे विजिलेंस की संयुक्त टीम ने शनिवार की देर रात गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर छापेमारी की. इस दौरान चीफ ऑफिस सुपरिटेंडेंट रफीक अहमद को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई रिश्वत की शिकायत पर की गई. सीबीआई ने स्टेशन मास्टर और टीटी समेत अन्य अधिकारियों से भी पूछताछ की. सीबीआई और रेलवे विजिलेंस ने चीफ ऑफिस सुपरिटेंडेंट रफीक अहमद के खिलाफ रिश्वतखोरी की निरंतर शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की.

Advertisement

रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार अधिकारी

बताया जाता है कि एक वेंडर ने अहमद के खिलाफ रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी. अहमद ने वेंडर से तीन हजार रुपये की रिश्वत ली थी.

चंद माह बाद थी रिटायरमेंट

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार रफीक अहमद चंद माह बाद ही रिटायर होने वाले थे. इससे पहले ही रिश्वत लेते हुए वह गिरफ्तार हो गए. बता दें कि रेलवे के अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों द्वारा रिश्वतखोरी की शिकायतें निरंतर सामने आती रहती हैं.

इनका अधिकतर शिकार वेंडर होते हैं. रेलवे ने इसे रोकने के लिए ही अपने स्तर पर विजिलेंस का गठन कर रखा है. विजिलेंस की टीमें समय-समय पर छापेमारी भी करती रही हैं. लेकिन फिर भी रिश्वतखोरी पर लगाम नहीं लगाई जा सकी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »