नोएडा में सवारी बनकर लूट लेते थे ऑटो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने इनके पास से लूटा गया ऑटो, दो चाकू, एक मोबाइल फोन और पांच हजार कैश बरामद किया है. अब पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है कि इन तीनों ने अब तक इस तरह की कितनी वारदातों को अंजाम दिया है.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में लुटेरे

हिमांशु मिश्रा

  • नोएडा,
  • 24 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 9:37 AM IST

  • सुनसान इलाके में चालक से करते थे मारपीट
  • बिसरख में दर्ज हुआ था मुकदमा, तीन गिरफ्तार

अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस कदम उठाती है, तो अपराधी भी तू डाल-डाल, मैं पात-पात की कहावत को चरितार्थ करते हुए नई तरकीब खोज लेते हैं. इन दिनों में ऑटो चालकों के साथ ऑटो और कैश लूटने के लिए लुटेरे इसी तरह की नई तरकीब अपना रहे थे. लुटेरे सामान्य सवारी बनकर बैठते थे और सुनसान इलाके में ड्राइवर से मारपीट कर कैश और ऑटो लूट लेते थे.

Advertisement

नोएडा पुलिस ने इसी तरह के एक गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस के मुताबिक इस गैंग के बदमाश बेहद शातिर थे. यह होते तो एक साथ थे, लेकिन ऐसे दिखाते थे कि कोई किसी को जानता ही नहीं. सब अलग-अलग हों. यह एक ही में बैठ जाते और फिर किसी सुनसान जगह पर पहुंचते ही ऑटो चालक के साथ मारपीट कर उसके पास का कैश लूट लेते. ऑटो चालक को सड़क के किनारे फेंक देते और ऑटो भी लूट कर फरार हो जाते थे.

पुलिस के अनुसार 23 जुलाई को थाने में एक ऑटो चालक ने शिकायत की थी कि उसके ऑटो में तीन सवारियां थीं. उसे लगा था कि सारी सवारियां अलग हैं. वह एक सुनसान इलाके से गुजर रहा था कि तभी उन तीनों से उससे ऑटो रुकवा दिया. ऑटो रोकते ही तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. उसके पास पांच हजार रुपये कैश थे. पांच हजार रुपये लूट कर बदमाशों ने उसे सड़क के किनारे फेंक दिया और ऑटो लेकर भाग निकले.

Advertisement

पुलिस ने इस शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु की तो उसे कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस की एक टीम लगातार इस गैंग की तलाश में लगी रही. तीन महीने से अधिक समय बीतने के बाद पुलिस को इस गैंग के बारे में पता चला, जिसके बाद पुलिस ने बिसरख चार मूर्ति गोल चक्कर के पास से गैंग के तीन लुटेरों अंकित, गुलशन और सोनू को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इनके पास से लूटा गया ऑटो, दो चाकू, एक मोबाइल फोन और पांच हजार कैश बरामद किया है. अब इनसे पूछताछ कर रही है कि इन तीनों ने अब तक इस तरह की कितनी वारदातों को अंजाम दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »