वृन्दावन के मंदिर में युवक ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

Vrindavan Temple Suicide कात्यायनी मंदिर परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोगों ने वहां एक युवक की लाश फंदे से लटकी हुई देखी. फौरन इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ( सांकेतिक तस्वीर) पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ( सांकेतिक तस्वीर)

परवेज़ सागर

  • मथुरा,
  • 09 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 8:21 PM IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक मंदिर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मंदिर में लाश लटकी देखकर लोग हैरान रह गए. पुलिस ने सूचना मिलने पर लाश को कब्जे में ले लिया है. अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मृतक अक्सर मंदिर में पूजा पाठ के लिए आता था.

मामला मुथरा जिले का वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र का है. जहां कात्यायनी मंदिर परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोगों ने वहां एक युवक की लाश फंदे से लटकी हुई देखी. फौरन इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलन के कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर जा पहुंची और शव को उतार कर कब्जे में ले लिया.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि देर रात युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस के अनुसार मृतक यूपी के बांदा जिले का रहने वाला था. जिसकी पहचान श्याम कुमार के रूप में हुई है. वह अक्सर पूजा-पाठ करने के लिए मंदिर में आता था. रविवार को भी वह मंदिर आया था. लेकिन लौटकर नहीं गया.

पुलिस का मानना है कि रविवार की देर रात ही उसने फांसी लगाई. सोमवार की सुबह मंदिर आने वाले भक्तजनों ने उसकी लाश वहां लटकते हुए देखी. तब मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर श्याम ने आत्महत्या क्यों की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »