खेत में मिली दो मासूमों की सिर कटी लाश, पिता पर हत्या का शक

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में हत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां दो मासूम बच्चों का कत्ल कर उनकी सिर कटी लाशें एक खेत में फेंक दी गईं. मृतक बच्चों में एक लड़का और एक लड़की शामिल है. पुलिस को हत्या का शक बच्चों के पिता पर है.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर / सुनील नामदेव

  • महासमुंद,
  • 27 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 6:03 PM IST

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में हत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां दो मासूम बच्चों का कत्ल कर उनकी सिर कटी लाशें एक खेत में फेंक दी गईं. मृतक बच्चों में एक लड़का और एक लड़की शामिल है. पुलिस को हत्या का शक बच्चों के पिता पर है.

यह सनसनीखेज वारदात महासमुंद के कायतपाली गांव की है. ग्रामीण जब सुबह खेतों में काम के लिए पहुंचे तो उन्होंने एक खेत के छोर पर दो बच्चों की सिर कटी पड़ी देखी. ये मंजर देखकर लोगों के होश उड़ गए. ग्रामीणों ने शोर मचाया तो वहां पूरा गांव जमा हो गया. पुलिस को मामले की सूचना दी गई.

Advertisement

मृतक बच्चों की पहचान गांव के ही किसान रामावतार के बच्चों के रूप में हुई. रामावतार की पत्नी कलावती ने मौके पर जाकर बच्चों की शिनाख्त की. जबकि रामावतार घर से फरार है. कलावती ने पुलिस को बताया कि दोनों बच्चे एक दिन पहले हॉट बाजार के लिए गए थे लेकिन रात भर लौटकर नहीं आए.

सुबह गांव के कुछ लोगों ने उसे इस घटना के बारे में बताया. कलावती को शक है कि उसके पति ने ही अपने दोनों बच्चों की हत्या कर दी है. फिलहाल पुलिस रामावतार की खोजबीन में जुटी है. बसना थाना पुलिस ने बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं.

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर के.के. बाजपेयी ने बताया कि दोनों बच्चों की बेरहमी से की गई है. हत्यारे ने गला काटने के लिए किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »