तिहाड़ जेल के कैदी की रहस्यमय हालत में मौत, परिजनों ने बताया मर्डर

तिहाड़ के एक विचाराधीन कैदी की रहस्यमय हालत में मौत का मामला सामने आया है. कैदी की मौत के बाद अदालत ने मेडिकल बोर्ड की निगरानी में शव के पोस्टमार्टम का निर्देश दिया है.

Advertisement
तिहाड़ जेल के कैदी की संदिग्ध हालत में मौत तिहाड़ जेल के कैदी की संदिग्ध हालत में मौत

राम किंकर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 07 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 11:16 PM IST

तिहाड़ के एक विचाराधीन कैदी की रहस्यमय हालत में मौत का मामला सामने आया है. कैदी की मौत के बाद अदालत ने मेडिकल बोर्ड की निगरानी में शव के पोस्टमार्टम का निर्देश दिया है.

मृतक का नाम प्रेमचंद उर्फ प्रदीप था. प्रदीप छीना-झपटी के मामले में सह-आरोपी था. प्रदीप अदालत की पिछली चार तारीखों से गैरहाजिर चल रहा था. परिजनों के मुताबिक, 16 फरवरी को सराय रोहिल्ला थाना इलाके से एक पुलिस कर्मी उनके घर आया और प्रदीप को थाने ले गया. अगले दिन उसे कर दिया गया.

Advertisement

19 फरवरी को प्रदीप को डीडीयू हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. 5 मार्च को पुलिस की ओर से प्रदीप के परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी गई. प्रदीप की मौत पर अदालत ने किसी दूसरे अस्पताल में मेडिकल बोर्ड की निगरानी में उसके शव का पोस्टमार्टम कराए जाने का आदेश दिया.

प्रदीप के पिता राजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदीप की कमर, पैर और सिर पर चोटों के निशान थे. उन्होंने बताया कि जेल सुपरिटेंडेंट से इजाजत के बाद भी उन्हें उनके बेटे से मिलने नहीं दिया गया. राजेंद्र कुमार की मानें तो उनके की गई है.

तिहाड़ जेल के डीजी सुधीर यादव ने इस बारे में कहा कि 17 फरवरी को प्रदीप को जेल लाया गया था. प्रदीप के शराबी होने की वजह से उसे तिहाड़ जेल के हॉस्पिटल एडिक्शन सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत खराब होने के बाद उसे डीडीयू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. फिलहाल इस केस की न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »