शुजात बुखारी हत्याकांड: साथी आतंकी से शेखी बघार रहा था संदिग्ध, हुई पहचान

शुजात की हत्या करने वाले एक आतंकवादी द्वारा इस हत्याकांड को अंजाम देने की अपनी शेखी बघारना भारी पड़ा, जिसके चलते तीनों संदिग्धों की पहचान हो सकी.

Advertisement
पाकिस्तान में रची गई थी शुजात की हत्या की साजिश पाकिस्तान में रची गई थी शुजात की हत्या की साजिश

आशुतोष कुमार मौर्य

  • श्रीनगर,
  • 30 जून 2018,
  • अपडेटेड 11:51 AM IST

जम्मू-कश्मीर में मशहूर पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या करने वाले तीन संदिग्धों की पहचान हो गई है. हालांकि, जांच में पता चला है कि शुजात की हत्याकांड की साजिश पाकिस्तान में रची गई थी. साजिश रचने वाले आतंकी की भी पहचान हो गई है. इस बीच पुलिस ने खुलासा किया है कि शुजात की हत्या करने वाले एक आतंकवादी द्वारा इस हत्याकांड को अंजाम देने की अपनी शेखी बघारना भारी पड़ा, जिसके चलते तीनों संदिग्धों की पहचान हो सकी.

Advertisement

इस हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस ने खुलासा किया है कि संदिग्धों की पहचान किस तरह हुई. पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के करीब लगे में कैद तीनों संदिग्धों की पहचान करने में वैसे तो काफी वक्त लग जाता. लेकिन कश्मीर में पिछले सप्ताह एनकाउंटर के दौरान पकड़े गए लश्कर के एक आतंकवादी ने तीनों की पहचान कर ली.

पकड़े गए इस आतंकवादी ने बताया कि शुजात की हत्या में शामिल लश्कर के ही एक अन्य आतंकवादी आजाद अहमद मलिक ने उसे बताया था कि कैसे उसने शुजात की हत्या की. मलिक ने उसे शुजात की हत्या में शामिल दो अन्य आतंकवादियों के नाम भी बता दिए थे.

जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को शुजात बुखारी की हत्या में शामिल चारों आतंकवादियों के नामों की घोषणा कर दी. पुलिस ने बताया कि इस सज्जाद गुल है, जो पाकिस्तान के रावलपिंडी में रह रहा है. पुलिस ने यह भी बताया कि शुजात की हत्या की पूरी साजिश पाकिस्तान में ही रची गई थी.

Advertisement

पुलिस ने चारों संदिग्धों की तस्वीरें भी जारी की हैं. जानकारी के मुताबिक, 48 वर्षीय सज्जाद पाकिस्तान में प्रशिक्षित आतंकी है, जो पांच साल पहले सीमा पार कर पाकिस्तान चला गया था. पाकिस्तान जाकर लश्कर में शामिल हो चुका सज्जाद मूलत: कश्मीर का है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुजात को मारने का आदेश लश्कर प्रमुख हाफिज सईद और गुल की तरफ से आया था और इसके लिए गुल ने ही स्थानीय आतंकियों का चयन किया था. पुलिस ने सज्जाद गुल, आजाद अहमद मलिक, मुजफ्फर अहमद और नवीद जट के रूप में की है. पुलिस ने बताया कि मलिक 2016 से दक्षिणी कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय है.

पुलिस ने बताया कि हम भाग्यशाली हैं कि यह आतंकवादी हमारे हाथ लगा. इसी आतंकवादी ने पूछताछ के दौरान हमें शुजात की हत्या में शामिल तीनों संदिग्धों के नाम बताए और उनकी पहचान भी की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »