आतंकी हमले की धमकी के बाद बढ़ाई गई कोलकाता एयरपोर्ट की सुरक्षा

कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. यह कदम पुलिस मुख्यालय में आए एक धमकीभरे फोन के बाद उठाया गया. किसी गुमनाम शख्स ने फोन करके कोलकाता एयरपोर्ट पर आतंकी हमला करने की धमकी दी है.

Advertisement
एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी कड़ी चौकसी बरत रहे हैं एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी कड़ी चौकसी बरत रहे हैं

परवेज़ सागर

  • कोलकाता,
  • 07 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 11:45 AM IST

कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. यह कदम पुलिस मुख्यालय में आए एक धमकीभरे फोन के बाद उठाया गया. किसी गुमनाम शख्स ने फोन करके कोलकाता एयरपोर्ट पर आतंकी हमला करने की धमकी दी है.

पुलिस के मुताबिक आतंकी हमले की भरा फोन कॉल किसी गुमनाम व्यक्ति ने लाल बाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय में आया था.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, कॉल बीती रात में 01:30 मिनट पर आई थी. जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि वह हवाई अड्डे पर हमला करने की योजना बना रहा है. कॉल आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई. फौरन इस बात की खबर एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों को दी गई.

पुलिस और हवाई अड्डे के अधिकारियों ने की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी. और पूरे परिसर में सर्च ऑपरेशन भी चलाया. अब अधिकारी वहां हर स्थिति का जायजा ले रहे हैं. आने जाने वाले सभी यात्रियों पर भी नजर रखी जा रही है.

कोलकाता पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकीभरा फोन कॉल कहां से आया था. किसने किया था. साथ ही इस बात की जांच भी की जा रही है कि क्या यह एक फेक कॉल तो नहीं थी या फिर किसी ने मजाक किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement