पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, सुसाइड या ऑनरकिलिंग?

राजस्थान के बाडमेर जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके पाए गए. स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी. प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर / शरत कुमार

  • बाड़मेर,
  • 07 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 5:39 PM IST

राजस्थान के बाडमेर जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके पाए गए. स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी. प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था.

मामला बाडमेर जिले के चौहटन थाना क्षेत्र का है. जहां बुधवार की सुबह जब लोग काम पर जाने के लिए घरों से बाहर निकले तो वैरथान रोड के एक लटके देखकर उनके होश उड़ गए. शव एक युवक और युवती के थे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव पेड़ से नीचे उतारे.

Advertisement

पंचनामे की कार्रवाई करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मृतकों की पहचान 22 वर्षीय प्रागनाथ जोगी और 20 साल की ममता भील के रूप में हुई. प्रारंभिक जांच से पुलिस को पता चला है कि के बीच काफी समय से प्रेमप्रसंग चल रहा था.

थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि वैरथान रोड पर एक पेड से युवक-युवती के शव पेड़ से लटके पाए गए हैं. मामला आत्महत्या का है या ऑनरकिलिंग का, इस बात की जांच की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement