मंदिर के गेट पर लटका मिला पुजारी का शव, हत्या की आशंका

Priest Murder case मंदिर की जमीन को लेकर काफी समय से पुजारी बाबा का कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ विवाद चल रहा था. माना जा रहा है कि उसी विवाद के चलते बाबा की हत्या कर दी गई.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है (फोटो- आजतक) पुलिस मामले की छानबीन कर रही है (फोटो- आजतक)

परवेज़ सागर

  • रायबरेली,
  • 02 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 1:58 PM IST

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक मंदिर की विवादित जमीन की पैरवी करने वाले पुजारी की लाश मंदिर के मुख्य द्वार पर लटकी हुई मिली. उनकी मौत की ख़बर इलाके में फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस को शव नीचे नहीं उतारने दिया. अधिकारियों ने बामुश्किल ग्राणीणों को समझाबुझाकर शांत किया.

Advertisement

वारदात रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र की है. जहां इटौरा बुजुर्ग गांव में रामजानकी मंदिर की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. जिसकी पैरवी मंदिर के पुजारी बाबा प्रेमदास कर रहे थे. वो लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे. अब इलाके के लोग आंशका जता रहे हैं कि बाबा प्रेमदास का कत्ल किया गया है. उनकी लाश मंदिर परिसर के मुख्य गेट पर लटकी हुई मिली.

ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया. वो बाबा की लाश उतारने को तैयार नहीं थे. उनकी मांग थी कि सूबे के मुख्यमंत्री मंहत योगी आदित्यनाथ मौके पर पहुंचे. मामला बढ़ता देख डीएम और एएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की.

मंदिर की जमीन को लेकर काफी समय से पुजारी बाबा का कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ विवाद चल रहा था. हाल में ही बाबा ने अमेठी जिले के गौरीगंज के मौनी बाबा को उक्त मंदिर का पीठासीन अधिकारी नियुक्ति किये जाने की बात कहा थी. इसके बाद बाबा ने रायबरेली और अमेठी के डीएम से उनकी हत्या किए जाने की आशंका जताई थी.

Advertisement

जिस पर डीएम अमेठी ने रायबरेली के डीएम और एसपी से रिपोर्ट मांगी थी. तब से मामला लटका हुआ है. हालांकि मंदिर विवाद हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक चल रहा है. अब जिला प्रशासन और गुस्साए ग्राणीण मौनी बाबा का इंतजार कर रहे हैं. गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. जिले के आला अधिकारी खुद मौके पर डेरा डाले हुए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »