पीजी में घुसकर युवती से अश्लील हरकत, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें

गुजरात में लड़कियों की पीजी में घुसकर छेड़खानी किए जाने की घटना सामने आई है. गुजरात महिला आयोग ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं.

Advertisement
क्राइम क्राइम क्राइम क्राइम

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 20 जून 2019,
  • अपडेटेड 9:04 AM IST

गुजरात में लड़कियों की पीजी में घुसकर छेड़खानी किए जाने की घटना सामने आई है. गुजरात महिला आयोग ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं. आयोग ने अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर से भी रिपोर्ट तलब की है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार घटना अहमदाबाद शहर के पॉश इलाके नवरंगपुरा के सीजी रोड पर संचालित एक पीजी की है. रात के वक्त एक युवक पीजी में घुस आया. आधी रात के बाद घुसे युवक ने हॉल में सो रही लड़की के साथ छेड़खानी शुरू कर दी. युवक ने लड़की के साथ अश्लील हरकतें कीं. पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया.

Advertisement

घटना 14 जून की है. लड़की ने बदनामी के डर से पुलिस में शिकायत नहीं की, लेकिन घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद गुजरात महिला आयोग ने जांच के आदेश दे दिए हैं. पुलिस निरीक्षक पीबी देसाईं ने इस संबंध में बताया कि पीड़िता अब पुलिस को तहरीर देने के लिए तैयार हो गई है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.  

छुट्टी पर था गार्ड

पीजी के संचालक सनी सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिए एक गार्ड तैनात था. लेकिन घटना वाले दिन वह अवकाश पर था. उन्होंने बताया कि 14 तारीख को हुई इस वारदात के बाद दो सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिए गए हैं. पीजी संचालक ने कहा कि वह पीजी में रह रही युवतियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं.

Advertisement

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

मामला दर्ज कर तहकीकात में जुटी पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. देर रात 1 बजे के आसपास के सीसीटीवी फुटेज के जरिए भी आरोपी की पहचान का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यहां कितने लोग और कब-कब आते-जाते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »