यूपीः अपहरण के बाद नाबालिग से बलात्कार

यूपी के बागपत जिले में अपहरण और बलात्कार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक नाबालिग लड़की के साथ यह वारदात हुई.

Advertisement
युवक ने लड़की को दो दिन तक बंधक बना कर रखा युवक ने लड़की को दो दिन तक बंधक बना कर रखा

परवेज़ सागर / BHASHA

  • बागपत,
  • 05 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 7:27 PM IST

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया गया और फिर उसके साथ बंदूक की नोक पर बलात्कार किया गया.

मामला बड़ौत थानाक्षेत्र के एक गांव का है. दरअसल, गांव में रहने वाली 15 वर्षीय रजनी (बदला हुआ नाम) जैसे ही अपने घर से निकली उसे पडोस में रहने वाले एक युवक ने अगवा कर लिया. वह सुनसान जगह पर ले गया और उसे बंधंक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया.

Advertisement

दूसरे दिन मंगलवार को किसी तरह से नाबालिग रजनी युवक के चंगुल से भाग निकली. जब लड़की दो दिन बाद घर लौटी तो उसके परिवार वालों को चैन आया मगर रजनी की आपबीती सुनकर परिवार वाले दंग रह गए.

रजनी ने परिवार वालों को बताया कि पहले पड़ोस के युवक ने उसका बंदूक के जोर पर अपहरण किया और बाद में एक सुनसान जगह पर ले जाकर परिजन इस बात को सुनकर सदमे में आ गए और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई.

परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. अब आरोपी युवक की तलाश की जा रही है. रजनी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement