नाबालिग दलित किशोरी से सामूहिक बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

यूपी के बलिया जिले में हवस के भूखे दो दरिंदों ने एक नाबालिग दलित लड़की को अपनी हवस का शिकार बना डाला. पीड़िता के घरवालों ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

Advertisement
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया

परवेज़ सागर / BHASHA

  • बलिया,
  • 30 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 11:47 PM IST

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हवस के भूखे दो दरिंदों ने एक नाबालिग दलित लड़की को अपनी हवस का शिकार बना डाला. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

यह वारदात बलिया के सिकन्दरपुर थाना इलाके की है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सिकन्दरपुर क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले धर्मेन्द्र चौहान और अजय नामक युवकों ने 15 वर्षीय एक दलित को अगवा कर लिया था. वे दोनों उसे एक खेत में ले गए. और वहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया.

Advertisement

वारदात के बाद किशोरी बेहोश हो गई. आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग निकले. किसी गांव वाले ने किशोरी को बदहवास हालत में वहां पड़े देखा तो इस बात सूचना उसके परिजनों को दी थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर आई. और मामले की जानकारी ली.

मंगलवार को किशोरी के घरवालों ने दोनों युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस तभी से उनकी तलाश कर रही थी. बुधवार की सुबह पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ भी की. पीड़िता से शिनाख्त की कार्रवाई कराने के बाद दोनों को अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »