दिल्लीः शादी के पंडाल के बाहर गोलीबारी, दो लोगों की मौत

दिल्ली में एक शादी समारोह के दौरान पंडाल में उस वक्त भगदड़ मच गई, जब पंडाल के बाहर जबरदस्त गोलीबारी होने लगी. इस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक हमलावारों के बारे में उसे कोई सुराग नहीं मिला है.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर / हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 24 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 12:05 AM IST

दिल्ली में एक शादी समारोह के दौरान पंडाल में उस वक्त भगदड़ मच गई, जब पंडाल के बाहर जबरदस्त गोलीबारी होने लगी. इस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक हमलावारों के बारे में उसे कोई सुराग नहीं मिला है.

Advertisement

मामला दिल्ली के अम्डेकर नगर का जहां बीती रात डी ब्लॉक पार्क में एक समारोह चल रहा था. करीब रात के 12 बजे जयमाल के लिए दुल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंच चुके थे. उस वक्त पंडाल में घराती और बाराती मिलाकर करीब 200 लोग मौजूद थे. जिनमें बच्चों और महिलाओं की संख्या भी काफी थी.

तभी अचानक पूरा इलाका गोलियों की आवाज से गूंज उठा. चारों तरफ भगदड़ मच गई. घरवालों ने स्टेज पर दुल्हा और दुल्हन को घेर लिया. भगदड़ की वजह से पूरा पंडाल तहस नहस हो गया. करीब पांच मिनट तक पंडाल के बाहर सड़क पर गोलियां चलती रही.

बदमाश सड़क के पार से गमले लाकर दूसरों पर फेंकने लगे. कई कारों के शीशे तोड़ दिए गए. पांच मिनट के बाद जब बदमाशों की टोली वहां से गई, तो पीछे तीन लोग खून से लथपथ पड़े थे. पुलिस को कॉल की गई. तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

Advertisement

इलाज के दौरान एक घायल शेखर ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे युवक मिन्टू ने सुबह के वक्त दम तोड़ दिया. दो लोगों की हो जाने के बाद पूरा दिन बीत गया लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों का कोई सुराग तक नहीं लगा पाई है.

इस घटना से शादी वाले घर और पूरे इलाके में मायूसी छाई हुई है. खासकर लड़की के घरवाले सदमे में हैं. उनका पूरा खाना सड़ गया. बस गनीमत रही कि शादी में शामिल किसी शख्स को गोली नहीं लगी. हैरानी की बात तो ये है कि दूल्हन के घर वाले न तो गोली चलाने वालों को जानते हैं और न ही मारे गये युवकों को.

वहीं मृतकों के परिवार वालों ने भी बताया कि उन्हें भी नहीं पता की आखिर ये पूरा झगड़ा क्या था. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »