पिता ने काट डाला बेटी के ब्वॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट, फोड़ दी आंख

पाकिस्तान में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां हैवान पिता ने एक 15 साल के लड़के का प्राइवेट पार्ट काट दिया और उसकी एक आंख फोड़ दी. आरोपी पिता को शक था कि उस लड़के का उनकी बेटी के साथ अफेयर है और वह उनकी बेटी के साथ सो रहा था.

Advertisement
हैवान पिता ने बेटी से अफेयर के शक में ब्वॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काट डाला हैवान पिता ने बेटी से अफेयर के शक में ब्वॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काट डाला

राहुल सिंह

  • लाहौर,
  • 15 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 5:10 PM IST

पाकिस्तान में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां हैवान पिता ने एक 15 साल के लड़के का प्राइवेट पार्ट काट दिया और उसकी एक आंख फोड़ दी. आरोपी पिता को शक था कि उस लड़के का उनकी बेटी के साथ अफेयर है और वह उनकी बेटी के साथ सो रहा था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना लाहौर की है. पीड़ित नाबालिग का इलाज जारी है. युवक के परिजनों ने बताया कि मंगलवार को लड़की के पिता ने अपने तीन दोस्तों के साथ पहले उनके बेटे का अपहरण किया और फिर उसे रावी नदी के पास एक सुनसान जगह पर ले गए.

Advertisement

उन्होंने बेटे के साथ मारपीट करते हुए बेरहमी से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया और धारदार हथियार से ही उसकी बायीं आंख फोड़ दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए. वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने खून से सने युवक को देखा और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया.

घायल युवक ने पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज करवाया. लाहौर पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement