हवाई जहाज में भी यात्रा के दौरान महिलाएं सुरक्षित नहीं है. ताजा मामला हैदराबाद से दिल्ली आने वाली फ्लाइट का है. यात्रा के दौरान एक महिला के बगल वाली सीट पर बैठा व्यक्ति उसके सामने ही अश्लील हरकत करने लगा. फ्लाइट के दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.
आरोपी की पहचान दिल्ली के रोहिणी निवासी रमेश चंद के रूप में हुई है. डोमेस्टिक एयरपोर्ट थाने में रमेश के खिलाफ सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक, शनिवार को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-846 ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी.
प्लेन में हैदराबाद निवासी एक महिला अकेली सफर कर रही थी. उसकी बगल वाली सीट पर रमेश चंद बैठा था. आरोप है कि फ्लाइट के टेकऑफ करने के कुछ देर बाद रमेश अपनी पैंट की जिप खोलकर अश्लील हरकत करने लगा. रमेश पर महिला की नजर पड़ते ही उसने क्रू मेंबर को इसकी सूचना दी.
महिला को दूसरी सीट पर बैठाया गया. फ्लाइट के दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करते ही के सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को दबोच पुलिस के हवाले कर दिया. गौरतलब है कि इससे पहले भी फ्लाइट में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. अप्रैल माह में भी दो विदेशी नागरिकों ने प्लेन में एयर होस्टेस के साथ बदतमीजी की थी.
पुनीत शर्मा