कर्नाटकः CM सिद्धारमैया के फर्जी ट्विटर अकाउंट से किया ट्वीट, इंजीनियर अरेस्ट

बंगलुरु पुलिस ने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट चलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी पेशे से एक इंजीनियर है और सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत है.

Advertisement
CM के नाम से बनाया था ट्विटर अकाउंट CM के नाम से बनाया था ट्विटर अकाउंट

राहुल सिंह

  • बंगलुरु,
  • 01 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 2:38 PM IST

बंगलुरु पुलिस ने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट चलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी पेशे से एक इंजीनियर है और सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत है. सीएम के मीडिया सलाहकार की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

जानकारी के मुताबिक, सीएम सिद्धारमैया के ने सीएम के नाम से बनाए गए फर्जी ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट देखा. जिसमें लिखा था 'सीएम अपने घर में नहीं बल्कि विधानसभा में सोना चाहते हैं.' ट्वीट के वायरल होते ही इसकी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस से की गई. जिसके बाद पुलिस ट्विटर अकाउंट की जांच में जुट गई.

Advertisement

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई. जल्द ही पुलिस की मेहनत रंग लाई और 30 जून की शाम आरोपी को ट्रेस करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी का नाम मधुसूदन (30) है और वह मांडया इलाके का रहने वाला है. आरोपी बंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में बतौर इंजीनियर काम करता है.

मधुसूदन ने पुलिस पूछताछ में बताया, उसने @nanegadappa के नाम से बनाया था. ट्वीट करने के बाद उसने पकड़े जाने के डर से अकाउंट से महत्वपूर्ण जानकारी हटा दी थी. पुलिस ने साइबर क्राइम एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी से इस मामले में पूछताछ की जा रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »