लखनऊ: ट्रिपल मर्डर के बाद सआदतगंज में एक और वारदात, चाकू से गोदकर युवक की हत्या

लखनऊ के सआदतगंज में चाकूबाजी की वारदात के बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक खून से सने कपड़ों में भागता और रेहान सड़क पर गिरता दिखाई दे रहा है. रेहान की चाकू मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है. यह वारदात उसी सआदतगंज इलाके में हुई है, जहां पहले नौबस्ता में ट्रिपल मर्डर ने दहशत फैलाई थी.

Advertisement
लखनऊ के सआदतगंज में रेहान की चाकू मारकर हत्या. लखनऊ के सआदतगंज में रेहान की चाकू मारकर हत्या.

संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 31 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:31 PM IST

लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में रेहान नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. ट्रिपल मर्डर के बाद सआदतगंज में एक और हत्या की वारदात सामने आई है.

घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में एक युवक खून से सने कपड़ों में भागता हुआ नजर आ रहा है, जबकि रेहान सड़क पर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है.

Advertisement

बता दें कि सआदतगंज के नौबस्ता इलाके में इससे पहले ट्रिपल मर्डर की वारदात हुई थी. पुराने मामले में पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी ऋषभ शुक्ला पर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा था. मृतकों की पहचान शिवाजी तिवारी, शंभू तिवारी और सुयश तिवारी के रूप में हुई थी.

दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था

पुलिस के मुताबिक, उस मामले में पार्किंग और चबूतरा बनवाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. आरोप था कि विवाद के दौरान ऋषभ शुक्ला ने गाली-गलौज के बाद पिस्टल से तीनों पर फायरिंग की थी. इस घटना में तीनों की मौत हो गई थी. वारदात के बाद आरोपी घर के बाहर पिस्टल और मैगजीन लेकर बैठा रहा था और घायलों की मदद करने वालों को भी गोली मारने की धमकी दी थी. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और आरोपी को गिरफ्तार किया गया था.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »