गुड़गांवः हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट के बाद महिलाओं से किया गैंगरेप

गुड़गांव के पटौदी गांव में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों द्वारा लूटपाट करने के बाद महिलाओं के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है. पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती और गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
गुड़गांव के पटौदी गांव का मामला गुड़गांव के पटौदी गांव का मामला

तनसीम हैदर

  • गुड़गांव,
  • 31 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 2:01 PM IST

गुड़गांव के पटौदी गांव में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों द्वारा लूटपाट करने के बाद महिलाओं के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है. पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती और गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जिस इलाके में वारदात को अंजाम दिया गया, वहां एक कंपनी भी है. कंपनी मालिक की मानें तो देर रात 2 से 3 बदमाश खुद को पुलिसकर्मी बताकर अंदर दाखिल हुए थे. अंदर घुसते ही बदमाशों ने अपने अन्य साथियों के साथ हथियारों के बल पर वहां मौजूद लोगों को बंधक बना लिया और करने लगे.

Advertisement

लूटपाट के बाद आरोपियों ने वहां सो रही दो महिलाओं के साथ गैंगरेप किया और वहां से फरार हो गए. पूरे 4 घंटों तक बदमाश लूटपाट और गैंगरेप की वारदात को अंजाम देते रहे. पुलिस ने मामले की सूचना पर पीड़ित महिलाओं का मेडिकल करवाया. मेडिकल रिपोर्ट में महिलाओं के साथ हुई.

पुलिस ने पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज कर लिए हैं. पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को बदमाशों की संख्या 9 से 10 बताई है. मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है. क्राइम ब्रांच के अधिकारी आसपास के गांवों में संदिग्धों से पूछताछ कर रहे हैं. बहरहाल डकैती और गैंगरेप की वारदात से पटौदी गांव में दहशत का माहौल है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »