कोलकाता पुलिस ने चार संदिग्धों को किया गिरफ्तार, IS आतंकी होने का दावा

कोलकाता पुलिस की एसटीएफ ने आईएस (इस्लामिक स्टेट) के चार संदिग्ध सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है. ये चारों जमात उद दावा बांग्लादेश में सक्रिय है.

Advertisement
कोलकाता STF ने की कार्रवाई (प्रतीकात्मक फोटो) कोलकाता STF ने की कार्रवाई (प्रतीकात्मक फोटो)

मनोज्ञा लोइवाल

  • कोलकाता,
  • 25 जून 2019,
  • अपडेटेड 12:08 PM IST

पश्चिम बंगाल में मचे राजनीतिक बवाल और हिंसा के दौर के बीच वहां से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां कोलकाता से चार संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें से तीन बांग्लादेश मूल के हैं तो वहीं एक भारतीय है. कोलकाता STF का दावा है कि गिरफ्तार किए गए चारों संदिग्धों का संबंध इस्लामिक स्टेट (IS) से है. साथ ही ये सभी बांग्लादेश के जमात-उद-दावा से भी संबंध रखते हैं.

Advertisement

कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने सीलदा रेलवे स्टेशन की पार्किंग से गिरफ्तार किया. वहां से एक फोन, जिसमें कई तरह की फोटो, वीडियो, जिहादी टेक्सट, जिहाद से जुड़ी किताबें भी मिलीं. मोहम्मद जियाउर रहमान, ममूर राशिद जो कि बांग्लादेशी नागरिक हैं उन्हें भी देर रात को ही गिरफ्तार किया गया.

जिन्हें गिरफ्तार किया गया है, उनकी जानकारी..

मोहम्मद जिआउर रहमान उर्फ मोहसिन उर्फ जाहिर अब्बास (नवाबगंज, बांग्लादेश)

मोमुनर राशिद 33 साल (रंगपुर, बांग्लादेश)

इसके अलावा उनके ही दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है. इन्हें हावड़ा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया, उनके पास इस्लामिक लिटरेचर भी मौजूद था.

हावड़ा से गिरफ्तार हुए लोगों की जानकारी...

मोहम्मद सहीन आलम उर्फ अलामिन (राजसही, बांग्लादेश)

रोबिउल इस्लाम (बीरभूम, पश्चिम बंगाल)

तीनों गिरफ्तार बांग्लादेशियों ने भारत में शरण ली हुई थी और यहां पर भी अपने संगठन को बढ़ा रहे थे. जबकि जो भारतीय गिरफ्तार किया गया है, वह उनके मंसूबों को कामयाब कर रहा था. इसके लिए वह लगातार सोशल मीडिया पर अपना एजेंडा फैला रहे थे, इसके तहत डिजिटल डॉक्यूमेंट्स, वीडियो और ऑडियो वायरल हो गए थे.

Advertisement

बता दें कि इससे पहले भी बंगाल में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां पर संदिग्धों  को गिरफ्तार किया गया है. इनमें अधिकतर मामले बीरभूम से ही सामने आए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »